SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Morena Crime News: मुरैना जिले में अवैध शराब से भरी गाड़ी रोक रहे थे चाचा-भतीजा, माफिया ने गोली मारकर ले ली जान

Morena Crime News: मुरैना जिले में अवैध शराब से भरी गाड़ी रोक रहे थे चाचा-भतीजा, माफिया ने गोली मारकर ले ली जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

      शहडोल (सीमा सिंह)       Morena Crime News:मुरैना जिले में शराब माफिया ने एक चौंकाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। सिहोनिया थाना क्षेत्र में भाटापुरा नहर पुलिया के पास सोमवार की सुबह अवैध शराब खपाने जा रहे शराब माफियाओं ने चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

 मुरैना (Morena News)। अवैध शराब खपाने जा रहे शराब माफ़ियाओं ने चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार की सुबह यह वारदात सिहोनिया थाना क्षेत्र में भाटापुरा नहर पुलिया के पास हुई है।

महेंद्र भदौरिया और उसका भतीजा सौरभ भदौरिया आबकारी शराब ठेकेदार की दुकानों का काम संभालते हैं। दोनों को सूचना मिली कि दिमनी से गोपी-पंचोली गांव की तरफ़ अवैध शराब की गाड़ी जा रही है। चाचा भतीजे ने अवैध शराब की गाड़ी को रोकने के लिए अपनी बोलेरो गाड़ी सड़क पर लगा दी।

naidunia_image

इसी बीच अवैध शराब लेकर जा रहे हैं माफ़ियाओं ने सीधे फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से सौरभ और महेंद्र भदौरिया की मौक़े पर ही मौत हो गई। दोनों के शव जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए हैं। घटना के बाद से दिमनी सिहोनिया से लेकर जिला अस्पताल परिसर में भी तनाव का माहौल है।

इधर…कार से ले जाई जा रहीं 24 पेटी अवैध शराब की जब्त

मुरैना के बानमोर थाना पुलिस ने शनिवार की रात को थाने के सामने हाइवे पर कार में भरकर ले जाई जा रही अवैध शराब को पकड़ा है। आरोपित पुलिस को देखकर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस को पता चला कि हाइवे पर कार में अवैध शराब भरकर ले जाई जा रही है। इसी सूचना पर थाने के सामने चेकिंग की। इसी बीच चालक ने पुलिस को देखकर कार छोड़कर भाग गया।

naidunia_image

पुलिस ने कार क्रमांक एमपी 07 सीबी 3179 को जब्त किया। जिसकी तलाशी ली तो उसमें पांच पेटी बीयर की, 19 पेटी देशी शराब की भरी हुई थीं। पुलिस ने मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

नयापुरा गांव में दो गुटों के बीच हुई मारपीट

मुरैना के जौरा थाना क्षेत्र के नयापुरा गांव निवासी शिशुपाल कुशवाह गांव के रामवरन कुशवाह के बीच शनिवार को विवाद हो गया। इसी विवाद पर दोनों ही पक्ष हाथों में लाठियां लेकर आमने सामने आ गए और एक दूसरे की मारपीट कर दी। जिससे दोनों ही गुट चोटिल हुए।

पुलिस ने शिशुपाल कुशवाह की फरियाद पर आरोपित हाकिम कुशवाह, रामलखन कुशवाह, रामवरन कुशवाह व सुनील कुशवाह के खिलाफ तथा रामवरन कुशवाह की फरियाद पर आरोपित शिशुपाल, दिनेश, धर्मसिंह व बंटी कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us