SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » Dewas Bus Accident: आष्टा-कन्नौद रोड पर राजस्थान के तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 35 लोग हुए घायल

Dewas Bus Accident: आष्टा-कन्नौद रोड पर राजस्थान के तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 35 लोग हुए घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  शहडोल (सीमा सिंह)    Rajasthan Tourists Bus Accident: मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां राजस्थान के तीर्थ यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। बस में सवार ज्यादातर यात्री उदयपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए निकले थे।

 देवास (Dewas News)। कन्नौद-आष्टा मार्ग स्थित कतलाय घाट की चढ़ाई वाले स्थान पर राजस्थान के तीर्थ यात्रियों की बस अनियंत्रित होकर रविवार देर रात पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर कन्नौद से पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कन्नौद के सरकारी अस्पताल लाया गया। हादसे में करीब 35 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो को कंधे में फ्रैक्चर हुए हैं। अधिकांश घायलों का प्राथमिक उपचार करके छुट्टी कर दी गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर राजस्थान के तीर्थ यात्रियों की बस कन्नौद कुसमानिया के बीच कतलाय घाट पर अनियंत्रित होकर पलटी। सूचना मिलने के बाद टीआई कन्नौज तहजीब काजी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, एंबुलेंस को बुलाया गया।

बस में सवार ज्यादातर लोग उदयपुर के रहने वाले

एंबुलेंस व डायल 100 वाहन की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन द्वारा यात्रियों के विश्राम के इंतजाम भी रात में करवाए गए। कन्नौद बीएमओ डॉक्टर लोकेश मीणा ने बताया अधिकांश यात्रियों को सामान्य चोट आई थी, किसी को भी गंभीर चोट नहीं है। पुलिस के मुताबिक ज्यादातर यात्री राजस्थान के उदयपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। यह लोग हरिद्वार, चित्रकूट सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए निकले थे।

 

naidunia_image

हादसों के डेंजर जोन बने कन्नौद के आसपास के घाट

कन्नौद के आसपास तीन प्रमुख घाट हैं। इनमें से कलवार घाट इंदौर-बैतूल हाईवे पर है जबकि कन्नौद-आष्टा मार्ग पर जंजालखेड़ी व कतलाय घाट पड़ते हैं। तीनों ही घाट डेंजर जोन बने हुए हैं। कलवार घाट पर तीन-चार दिन पहले दो बाइक की भिड़ंत के बाद सड़क पर गिरे छह लोगों में से तीन को ट्रक ने कुचल दिया था, जिसमें तीनों की मौके पर मौत हो गई थी। इस घाट पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। वहीं जंजालखेड़ी घाट पर भी हर दो-चार दिन में हादसे हो रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us