SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » 5.80 करोड़ की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार:महिला आरोपी फरार; मुख्य आरोपी कियोस्क संचालक 8 अप्रैल को कर चुका आत्महत्या

5.80 करोड़ की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार:महिला आरोपी फरार; मुख्य आरोपी कियोस्क संचालक 8 अप्रैल को कर चुका आत्महत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल-:    शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। बंटी बिजनेस ग्रुप नाम की कंपनी चलाने वाले कियोस्क संचालक अजय कुमार सिंह उर्फ बंटी और उसके साथियों पर धोखाधड़ी का आरोप है।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक महिला आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक, घोटाले की राशि 5 करोड़ 80 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है। इसमें एक रिटायर्ड फौजी से भी एक करोड़ से ज्यादा की ठगी हुई है।

आरोपियों ने स्थानीय लोगों को जमा राशि पर अधिक लाभ देने का झांसा देकर करोड़ों रुपए जमा कराए। मामले में अब तक 38 से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतों का सिलसिला जारी है और अनुमान है कि घोटाला 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा का हो सकता है।
शहडोल एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी कियोस्क संचालक बंटी ने 8 अप्रैल को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से पीड़ित अपनी जमा पूंजी वापस पाने के लिए परेशान हैं। पुलिस ने मृत कियोस्क संचालक, उसके भाई-बहन समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us