SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में कार ने मारी ऑटो को टक्कर; दो घायल:रुंगटा पुलिया से नीचे गिरी प्याज लदी ऑटो, अमलाई में हुआ हादसा

शहडोल में कार ने मारी ऑटो को टक्कर; दो घायल:रुंगटा पुलिया से नीचे गिरी प्याज लदी ऑटो, अमलाई में हुआ हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल-:   अमलाई थाना क्षेत्र के रुंगटा पुलिया पर गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। बुढार से ओपीएम की ओर जा रही एक ऑटो को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पुलिया से नीचे गिर गई।

हादसे में ऑटो चालक धनपुरी समेत दो लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ऑटो में प्याज लदी हुई थी और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो धीमी गति से चल रही थी। पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार चालक कुछ देर रुका और भीड़ जमा होते ही फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने मांग की है कि पुलिया के पास दुर्घटना संकेतक बोर्ड लगाए जाएं। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार कार चालक की तलाश की जा रही है और उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us