SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » प्लॉट पर मिला खजाना, मजदूरों ने छिपाकर आपस में बाटा:शिक्षक का बन रहा था मकान, पुलिस ने जब्त किए 53 सोने-चांदी के सिक्के

प्लॉट पर मिला खजाना, मजदूरों ने छिपाकर आपस में बाटा:शिक्षक का बन रहा था मकान, पुलिस ने जब्त किए 53 सोने-चांदी के सिक्के

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल-:   शहडोल के एक सरकारी शिक्षक के घर निर्माण के दौरान पुराना खजाना मिला है। गोहपारू थाना क्षेत्र के खाम्हा गांव में शिक्षक पुरान सिंह अपनी खाली जमीन पर नया घर बनवा रहे थे।

पिलर के लिए खुदाई के दौरान मजदूरों को एक पुराना मिट्टी का बर्तन मिला जिसमें सोने और चांदी के सिक्के थे। मजदूरों ने इसकी जानकारी घर मालिक को नहीं दी। उन्होंने चुपचाप सिक्कों का आपस में बंटवारा कर लिया।

मजदूरों की बातचीत से खुला राज

मंगलवार दोपहर को मजदूरों की आपसी बातचीत से पुरान सिंह को इस बात का पता चला। वे सिक्कों के गलत बंटवारे को लेकर चर्चा कर रहे थे। शिक्षक ने मजदूरों से पूछताछ की, लेकिन वे कुछ बताने को तैयार नहीं हुए।

पुलिस ने 51 चांदी और 2 सोने के सिक्के किए जब्त

पुरान सिंह ने गोहपारू पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों मजदूरों बुद्ध सेन सिंह, रवि सिंह और रामनाथ अगरिया के घरों पर छापेमारी की। उनके कब्जे से 51 चांदी के सिक्के और 2 सोने के सिक्के बरामद किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित ने बताया कि मजदूरों से जब उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि एक मिट्टी के बर्तन में 80 से अधिक चांदी के सिक्के और सोने के सिक्के उन्हें मिले थे। जब हमारे सामने सिक्कों का वजन किया तो चांदी के एक सिक्के का वजन 11 ग्राम और सोने का भी सिक्का एक तोला से अधिक है।
पुलिस ने आरोपियों पर दर्ज किया केस

गोहपारू थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि टीचर की शिकायत पर पुलिस ने कई धाराओं के तहत तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने कुछ सिक्के अभी बरामद किए हैं। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार है कि वह उन सिक्कों को बेच दिया है। पुलिस तेजी से मामले की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us