SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म:देवलौंद थाने ने नहीं सुनी पीड़ित की फरियाद; 120 किमी दूर आकर दर्ज कराया केस

शहडोल में नाबालिग से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म:देवलौंद थाने ने नहीं सुनी पीड़ित की फरियाद; 120 किमी दूर आकर दर्ज कराया केस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल-:  शहडोल के देवलौंद क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पड़ोसी युवक ने रात में छत पर सो रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित अपनी छोटी बहन के साथ छत पर सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य पास की छत पर थे।

आरोपी ने पीड़ित का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर परिवार जाग गया। परिवार ने आरोपी को पकड़कर बांध दिया। आरोपी की मां के आने के बाद दोनों पक्षों में बातचीत हुई और आरोपी को छोड़ दिया गया।

स्थानीय नेता ने की मामला दबाने की कोशिश

पीड़ित परिवार जब थाने पहुंचा तो एक स्थानीय नेता ने मामले को दबाने का प्रयास किया। नेता ने पीड़ित के माता-पिता को बदनामी का डर दिखाकर सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए।

इस कारण थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ।

परिवार को न्याय के लिए 120 किलोमीटर दूर शहडोल जिला मुख्यालय जाना पड़ा। एसपी के सामने शिकायत करने के बाद मामला दर्ज किया गया। एएसपी अभिषेक दीवान ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us