सीमा सिंह शहडोल-:
शहडोल जिले में एक कांग्रेस नेता के खिलाफ प्रधानमंत्री और शहीद सैनिकों के बारे में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का मामला गुरुवार को सामने आया है। सिंहपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले यादवेंद्र पांडे नाम के फेसबुक अकाउंट से एक एडिटेड वीडियो गुरुवार को शेयर किया गया।
इस पर राकेश कुशवाहा और उनके 6 साथियों ने इस मामले में सिंहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कथित कांग्रेस नेता लगातार राज्य विरोधी और भड़काऊ पोस्ट कर समाज में भ्रम फैला रहा है।
कई धाराओं में केस किया दर्ज
इस मामले में एएसपी अभिषेक दीवान ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ताओं ने वीडियो का साक्ष्य शिवनारायण द्विवेदी के मोबाइल से पुलिस को सौंपा है। उन्होंने बताया कि वीडियो और पोस्ट की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









