SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:ब्यौहारी में घर से आधा किमी दूर पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:ब्यौहारी में घर से आधा किमी दूर पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल-:
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सरवाहीकला गांव में एक नवविवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला। मृतका की पहचान 20 वर्षीय सीता बैगा के रूप में हुई। वह अपने पति गोलू बैगा के साथ इसी गांव में रहती थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव महिला के घर से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। पड़ोसियों के मुताबिक सीता घर में काम कर रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिवार के लोग उसे खोजने लगे। तभी पेड़ पर उसका शव दिखा।

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीता एक खुशहाल परिवार की सदस्य थी। उसकी शादी हाल ही में हुई थी। कुछ लोगों का मानना है कि पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव मौत का कारण हो सकता है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us