सीमा सिंह शहडोल -: भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल TRT वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इन पर भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने और सेना के बारे में गलत खबरें फैलाने का आरोप है।
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के केलर में बुधवार को भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा मिला है। यहां 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे।
बरामद हथियार में दो एके-47 राइफल, 10 एक-47 मैगजीन, तीन हैंड ग्रेनेड, दो वॉकी-टॉकी, एक पावर बैंक, 500 से ज्यादा बुलेट, कई आधार कार्ड, खाकी रंग जैसे 4 आर्मी पाउच, 4 ब्लैक ड्रेस, 5 हजार से ज्यादा कैश है।
शोपियां जिले के केलर स्थित शुकरू फॉरेस्ट एरिया में मंगलवार सुबह से शाम 4.30 बजे तक मुठभेड़ चली थी। इसे ऑपरेशन को केलर नाम दिया गया था। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर शाहिद अहमद कुट्टी भी शामिल था।
इधर, श्रीनगर एयरपोर्ट से हज यात्रियों का दूसरा जत्था सऊदी अरब के मक्का के लिए रवाना हुआ। श्रीनगर से हज यात्रियों का पहला जत्था 4 मई 2025 को रवाना हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर के कारण 7 मई और 12 मई को रवाना होने वाले हज यात्रियों की सात फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं। श्रीनगर एयरपोर्ट पर मंगलवार से फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हुए हैं।
पाकिस्तान ने BSF जवान को 20 दिन बाद छोड़ा

पाकिस्तान ने भारत के BSF के जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है। DGMO लेवल पर बातचीत के बाद कॉन्स्टेबल पूर्णम बुधवार सुबह 10:30 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लौटे। पाकिस्तान ने उन्हें 20 दिनों के बाद छोड़ा गया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें घर जाने दिया जाएगा।
BSF जवान के बदले भारत ने भी पाकिस्तान के जवान मुहम्मद अल्लाह को रिहा कर दिया है। मुहम्मद अल्लाह अवैध रूप से भारत में घुसा था। पाकिस्तानी मीडिया ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि, भारत की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई हैI
भारत ने तुर्किये और चीन के सरकारी चैनलों के X अकाउंट किए ब्लॉक
भारत सरकार ने बुधवार को तुर्किये के सरकारी चैनल TRT वर्ल्ड और चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के X अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इन पर भारतीय सेना को लेकर बिना फैक्ट की खबरें फैलाने का आरोप है। इन मीडिया की ओर से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले और भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश जैसी झूठी खबरें भी फैलाई गईं।
CDS समेत तीनों सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में बताया। राष्ट्रपति ने भी सशस्त्र बलों की वीरता और समर्पण की सराहना की।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में ड्रोन मिला

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला राजौरी के गांव कलाली में मंगलवार रात एक ड्रोन मिला। रात करीब 8:15 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सेक्टर मंजाकोट के कलाली में झाड़ियों के नीचे एक ड्रोन जैसा कोई सामान पड़ा है। पुलिस ने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। विशेषज्ञों की एक टीम ड्रोन को जांच के लिए राजौरी ले गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह ड्रोन भारत का है या पाकिस्तान का।
BSF ने प्रेस रिलीज के जरिए कॉन्स्टेबल पूर्णम के भारत लौटने की जानकारी दी। इसमें बताया कि पूर्णम शॉ 23 अप्रैल को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान चले गए थे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। पूर्णम पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशरा के रहने वाले हैं।



पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के अगले दिन पाकिस्तानी रेंजर्स ने BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ की दो फोटो जारी की थीं। पहली फोटो में पूर्णम पेड़ के नीचे खड़े थे। उनकी राइफल, पानी की बोतल, बैग जमीन पर पड़ा था। दूसरी फोटो में जवान की आंखों पर पट्टी बंधी थी। वे एक गाड़ी में थे।


भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई एयरबेस तबाह किए थे। प्राइवेट कंपनी मैक्सार (Maxar) ने इन तबाह एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं। इनमें सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर एयरबेस शामिल हैं। फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि हमले के पहले और बाद में वहां क्या स्थिति थी।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी मारे गए। मंगलवार को शाम 4.30 बजे मुठभेड़ खत्म हुई। इसे ऑपरेशन केलर नाम दिया गया था। 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद पाकिस्तानी हमले में आर्मी के 6 और BSF के 2 जवान शहीद हो चुके हैं, 59 घायल हैं। 28 सिविलियंस की भी जान गई है।
शोपियां में मारे गए तीनों आतंकी कश्मीर के थे





केंद्र सरकार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जयशंकर की जेड कैटेगरी सुरक्षा की समीक्षा के बाद उनकी सुरक्षा में दो बुलेट प्रूफ व्हीकल को शामिल किया गया है। यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष के कुछ दिनों बाद उठाया गया है।
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को जन-जन को बताने के लिए यूपी में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने गांधी प्रतिमा से यात्रा को रवाना किया। इस दौरान डिप्टी CM ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य भी मौजूद रहे।
जनता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत की आन-बान-शान की रक्षा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हमने पाकिस्तान को चेताया लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसके चलते हमने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। हमारी सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा। सेना के शौर्य और पराक्रम को हमारा सैल्यूट।
जम्मू-कश्मीर के सांबा में बुधवार सुबह से लोग अपने दैनिक कामों में लगे हुए हैं। शहर में स्थिति सामान्य है। मंगलवार रात को जम्मू, सांबा, अखनूर और कठुआ में ड्रोन देखे जाने के बाद रात भर कोई ड्रोन नहीं देखा गया।
बॉर्डर एरिया सहित किसी भी इलाके में किसी तरह के हमले की कोई घटना की सूचना नहीं है। श्रीनगर में कल देर रात तक बाजारों में रौनक रही।
सीजफायर के पांचवें दिन पंजाब के फिरोजपुर में हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। सुबह से लोग अपने दैनिक काम-काज में लगे हुए हैं।बच्चे आम दिनों की तरह स्कूल जा रहे हैं। कल रात यहां ड्रोन या गोलीबारी की कोई खबर नहीं मिली।
फिरोजपुर के ममदोट में मंगलवार सुबह पाकिस्तानी ड्रोन दिखा था। BSF के जवानों ने ड्रोन पर करीब 250 राउंड फायरिंग की। इसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ लौट गया। लोगों ने ड्रोन की वीडियो भी बनाई।
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इसका नेतृत्व किया। सीएम ने कलिंगा स्टेडियम से तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भारत और पाकिस्तान सीमा पर तैनात सैनिकों को कम करने की योजना बना रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दोनों देश आज इसका प्लान एक-दूसरे के साथ साझा कर सकते हैं।
इसके तहत ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान बॉर्डर पर सैनिकों और हथियारों की बढ़ी संख्या को अप्रैल की स्थिति पर लाया जाएगा। यह बात सोमवार शाम भारत और पाकिस्तान के सैन्य अफसरों (DGMOs) की बातचीत में तय हुई थी। हालांकि, अगली बातचीत कौन करेगा, यह अभी साफ नहीं है।
ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, इसी क्रम में आज भी कई जगह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
मंगलवार को भी दिल्ली, अहमदाबाद, चंडीगढ़ सहित कई जगह यात्रा निकाली गई थी।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कि 26 टूरिस्टों की मौत पर देश ने सही तरीके से दुख जताया, लेकिन पाकिस्तान की गोलाबारी में मारे गए कश्मीरियों की बात कोई नहीं कर रहा।
इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए उमर ने कहा, ‘पहलगाम में मारे गए बेगुनाहों पर गुस्सा दिखाना बिल्कुल सही है, लेकिन जो कश्मीरी पाकिस्तान की फायरिंग में मारे जा रहे हैं, उन पर भी कुछ कहा जाना चाहिए।’
उन्होंने इसे लेकर निराशा जताई और कहा कि सभी की जान की कीमत बराबर होनी चाहिए।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय सेना की रोमियो फोर्स ने पाकिस्तान की शेलिंग में घायल हुए लोगों को मेडिकल एड बांटी।
राजस्थान के बालोतरा में पाकिस्तानी मिसाइल का मलबा मिला। आर्मी की टीम इसे रिकवर करके ले गई।
भारत ने पाकिस्तान के अफसर को पर्सोना नॉन ग्राटा (अवांछित) घोषित किया है। ये अफसर फिलहाल भारत स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में तैनात हैं।
भारत ने इन अफसर को 24 घंटे के भीतर देश छोड़कर जाने को कहा है। भारत की तरफ से कहा है कि अफसर की एक्टिविटीज देखते हुए उनका ऑफिशियल स्टेटस बरकरार नहीं रखा जा सकता।
href=”https://t.co/5H4Z4x6b4f”>pic.twitter.com/5H4Z4x6b4f
— ANI (@ANI) May 13, 2025
भारतीय एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान का भोलारी एयरबेस (सिंध प्रांत का जमशोरो जिला) भी तबाह हुआ था। प्राइवेट कंपनी मक्सर के सैटेलाइट ने इमेज जारी की हैं।
भारतीय स्ट्राइक में PAK के जैकोबाबाद स्थित शहबाज एयरबेस में भी मिसाइलें दागी गई थीं।
प्राइवेट सैटेलाइट कंपनी मक्सर ने भारत की एयर स्ट्राइक से तबाह हुए सुक्कुर में पाकिस्तानी एयरबेस की फोटो जारी की हैं। पहली फोटो हमले के पहले की है, दूसरी फोटो अटैक के बाद की है।

भारत ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं है। इस मुद्दे को भारत-पाकिस्तान आपस में सुलझाएंगे। यह बात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को PoK खाली करना होगा। सभी मामले द्विपक्षीय तरीके से ही हल होंगे।







