SUBSCRIBE NOW

Home » राष्ट्रीय » जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हथियारों का जखीरा बरामद:इसमें AK-47 और हैंड ग्रेनेड शामिल; कल यहीं सेना ने 3 आतंकियों को ढेर किया था

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हथियारों का जखीरा बरामद:इसमें AK-47 और हैंड ग्रेनेड शामिल; कल यहीं सेना ने 3 आतंकियों को ढेर किया था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:     भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के केलर में बुधवार को भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। इसमें AK-47 गन समेत कई तरह की बंदूकें, हैंड ग्रेनेड, हजारों की संख्या में गोलियां शामिल है।

केलर में ही 13 मई को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मारे गए थे। शोपियां जिले के केलर स्थित शुकरू फॉरेस्ट एरिया में मंगलवार को शाम 4.30 बजे मुठभेड़ खत्म हुई थी। इसे ऑपरेशन को केलर नाम दिया गया था। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर शाहिद अहमद कुट्टी भी शामिल था।

आज मिले हथियारों के जखीरे की तस्वीरें….

केलर में बुधवार को भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।
केलर में बुधवार को भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।
जखीरे में हैंड ग्रेनेड भी हैं।
जखीरे में हैंड ग्रेनेड भी हैं।
आतंकियों से कैश भी बरामद हुआ।
आतंकियों से कैश भी बरामद हुआ।
आतंकियों के पास से AK-47 समेत कई तरह की बंदूकें मिलीं।
आतंकियों के पास से AK-47 समेत कई तरह की बंदूकें मिलीं।
बड़ी संख्या में गोलियां भी बरामद की गईं।
बड़ी संख्या में गोलियां भी बरामद की गईं।
सेना को आतंकियों का आधार कार्ड और दूसरी ID भी मिली है।
सेना को आतंकियों का आधार कार्ड और दूसरी ID भी मिली है।

मंगलवार को ऑपरेशन केलर में ढेर हुए थे तीनों आतंकी

13 मई की दोपहर 12 बजकर 53 मिनट पर भारतीय सेना के असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल ऑफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन यानी ADGPI ने सोशल मीडिया X पर ऑपरेशन केलर की जानकारी दी। पोस्ट में लिखा-

‘भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) विंग को खुफिया सोर्सेज से शोपियां के शोकल केलर इलाके में आतंकियों के होने की जानकारी मिली । इसके बाद भारतीय सेना ने ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय’ यानी आतंकियों को ढूंढकर मारने का ऑपरेशन लॉन्च किया।’

इसके बाद खबर आई कि भारतीय सेना ने एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकवादी मार गिराए हैं। इनमें शोपियां के रहने वाले शाहिद कुट्टी, अदनान शफी और पहलगाम का रहने वाला अहसान अहमद शेख शामिल था।

अब तीनों आतंकियों की प्रोफाइल देखें…

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us