SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Guna Bike Accident: एक बाइक पर सवार थे 5 लोग, बैलेंस बिगड़ा और चली गई एक की जान

Guna Bike Accident: एक बाइक पर सवार थे 5 लोग, बैलेंस बिगड़ा और चली गई एक की जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  शैली पांडेय शहडोल    Guna Bike Accident: गुना जिले के बमोरी क्षेत्र में एक बाइक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। बाइक पर पांच लोग सवार थे जो शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है।
  1. बाइक अनियंत्रित होने से हुआ हादसा, एक की मौत और चार घायल।
  2. हादसे का शिकार हुए लोग शिवपुरी जिले के रहने वाले बताए गए हैं।
  3. एक व्यक्ति सड़क किनारे रेलिंग पर ही जा गिरा और मौत हो गई।

, गुना(Guna News)। गुना जिले के बमोरी क्षेत्र के ग्राम सारेठा और पाटन के बीच हनुमान मंदिर के पास सड़क पर एक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पर सवार पांच में से एक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे का है।

108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। सभी ग्रामीण शिवपुरी जिले के बदरवास के पास के गांव के बताए गए हैं, जिनकी पहचान अभी की जा रही है। सभी लोग शादी समारोह से वापस गांव लौट रहे थे।

naidunia_image

दुर्घटना में बाइक पर सवार पांच में से एक व्यक्ति सड़क के पास लोहे के रेलिंग पर जा गिरा, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य सड़क से नीचे फिंक गए और घायल हालत में झाड़ियां में मिले।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us