SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » पत्नी को पाकिस्तान छोड़ इंदौर में रह रहा युवक कर रहा दूसरी शादी, सिंधी पंचायत की मांग- इसे वापस भेजो

पत्नी को पाकिस्तान छोड़ इंदौर में रह रहा युवक कर रहा दूसरी शादी, सिंधी पंचायत की मांग- इसे वापस भेजो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    शैली पांडेय शहडोल     Indore Man Marriage Fraud: इंदौर में एक पाकिस्तानी नागरिक विक्रम कुमार नागदेव कराची में पहली पत्नी होते हुए भारत में दूसरी शादी करने की तैयारी में है। सिंधी पंचायत ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए कलेक्टर से वि
  1. पाकिस्तानी युवती ने विक्रम पर लगाए गंभीर आरोप, सिंधी पंचायत ने की कार्रवाई।
  2. विक्रम का दावा- पहली पत्नी से जान का खतरा, नहीं जाना चाहता पाकिस्तान।
  3. सिंधी पंचायत की मांग- विक्रम को वापस भेजा जाए पाकिस्तान, कानून का उल्लंघन

, इंदौर। भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव के बीच इंदौर में लांग टर्म वीजा पर रहे रहे पाकिस्तानी नागरिक का विवाद सामने आया है। युवक की शादी पांच वर्ष पहले पाकिस्तान के कराची में रहने वाली युवती से हुई थी। पत्नी का आरोप है कि एक बार वह उसे भारत लाकर कुछ समय रखने के बाद वापस पाकिस्तान छोड़ आया और अब दिल्ली में दूसरी शादी कर रहा है।

इस बात की शिकायत उसने सिंधी पंच मध्यस्थता और विधिक परामर्श केंद्र में की। पंचायत ने जांच के बाद कलेक्टर से युवक को पाकिस्तान वापस भेजने की अपील की है। पाकिस्तान के कराची निवासी महिला निकिता का कहना है कि उसका पति विक्रम कुमार नागदेव माणिक बाग क्षेत्र इंदौर में रह रहा है। वह अब उसे धोखा देकर अब भारत में एक दूसरी महिला से विवाह करने की तैयारी में है।

क्रम को पाकिस्तान वापस भेजने की मांग की है। उधर विक्रम ने पाकिस्तान में खुद की जान का खतरा बताया है।

पाकिस्तान वापस भेज दिया

इसकी शिकायत इंदौर की सिंधी पंचायत में दर्ज कराई है। इसमें कहा कि उसने मुझसे 26 जनवरी 2020 को कराची में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। एक माह बाद 26 फरवरी को वह मुझे भारत लेकर आया था, लेकिन कुछ महीनों बाद 9 जुलाई 2020 को उसने तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए अटारी बार्डर से पाकिस्तान वापस भेज दिया।

इसके बाद से उसने भारत बुलाने का कोई प्रयास नहीं किया। 15 जनवरी 2025 को वॉट्सएप के माध्यम से शिकायत भेजी। उसका कहना है कि वह पाकिस्तान से ही सुनवाई चाहती है और भारत आने में असमर्थ है। इधर विक्रम का कहना है कि मेरी शादी हुई है लेकिन निकिता मुझे वापस बुलाकर किडनैप करना चाहती है। वहां बहुत मारपीट की जाती है। यहां मेरा पूरा परिवार रहता है। मैं वहां नहीं जाना चाहता हूं।

भारत का नागरिक नहीं है

विक्रम भारतीय नागरिक नहीं है। हिंदू रीति-रिवाज से कराची में शादी की है। भारतीय कानून, सामाजिक परंपरा का पालन भी नहीं कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रतिबंधों के अनुसार देश निकाला दिया जाना उचित होगा। शादी पाकिस्तान में हुई है और दोनों ही पक्ष पाकिस्तानी नागरिक हैं। ऐसे में उन पर पाकिस्तानी कानून ही लागू होगा। यदि तलाक नहीं हुआ है तो विक्रम दूसरी शादी नहीं कर सकता। तलाक लिए बिना दूसरी शादी का प्रयास न सिर्फ नैतिक रूप से गलत है, बल्कि पाकिस्तानी कानून के अंतर्गत यह अपराध भी हो सकता है। – किशोर कोडवानी, अध्यक्ष, सिंधी पंच मध्यस्थता व विधिक परामर्श केंद्र

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us