SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Bhopal Bus Accident: अनफिट बस ने 11 बजे टक्कर मारी, संस्था ने तीन बजे उसे बेचने का फर्जी डाक्यूमेंट बनवा लिया

Bhopal Bus Accident: अनफिट बस ने 11 बजे टक्कर मारी, संस्था ने तीन बजे उसे बेचने का फर्जी डाक्यूमेंट बनवा लिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

    शैली पांडेय शहडोल –  Bhopal News: भोपाल बस हादसे में नया मोड़ आया है। जांच में पता चला है कि हादसे के चार घंटे बाद ही बस मालिक ने इसे बेचने के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। पुलिस ने इस मामले में बस मालिक प्रदीप पांडे और खरीददार प्रवेश नागर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर धोखाधड़ी की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
  1. हादसे के बाद बनाए गए फर्जी दस्तावेज, पुलिस ने किया खुलासा।
  2. बस मालिक और खरीददार गिरफ्तार, धोखाधड़ी की धाराएं बढ़ाई गईं।
  3. आरटीओ को निलंबित किया गया, बस ड्राइवर अभी भी है फरार।

    भोपाल।   बाणगंगा चौराहे पर सोमवार करीब 11 बजे हुए बस हादसे के बाद श्रीराम नंदा एजुकेशन एंड वेयलफेयर सोसायटी ने दोपहर तीन बजे पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए जालसाजी की थी। पुलिस ने जांच के बाद इस फर्जीवाड़े को भी राजफाश कर दिया।

जांच में सामने आया कि स्कूल बस हादसे के चार घंटे बाद ही बस बेचने के अनुबंध के दस्तावेज तैयार करवाए गए थे, ताकि हादसे की जिम्मेदारी से बचा जा सके। इसके लि

दस्तावेज खंगाले गए

टीटी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद जब जांच शुरू हुई तो दस्तावेज खंगाले गए। इस दौरान पाया गया कि हादसे के बाद करीब तीन बजे दस्तावेज तैयार किए गए। इसमें प्रवेश नागर को क्रेता और श्रीराम नंदा एजुकेशन एंड वेयलफेयर सोसायटी के सचिव प्रदीप पांडे को विक्रेता दर्शाया गया।

naidunia_image

हादसे के बाद एग्रीमेंट करवाते नजर आए

पुलिस ने इसे दस्तावेजी फर्जीवाड़ा मानते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रवेश नागर पुलिस को पूछताछ में गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में वह टूट गया। पुलिस को एक स्थान पर सीसीटीवी फुटेज में दोनों हादसे के बाद एग्रीमेंट करवाते नजर आ रहे हैं। बस ड्राइवर विशाल बैरागी फिलहाल फरार है।

डॉक्टर की मौके पर ही मौत

बता दें कि सोमवार को भोपाल के बाणगंगा चौराहे पर स्कूल की बस ने रेड सिग्नल पर खड़ी आठ गाड़ियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी सवार बीएएमएस इंटर्न डॉ. आयशा खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वह अपनी शादी की तैयारियों में जुटी थी। शादी की तारीख 14 जून तय थी। उनकी मां जब रिश्तेदारों को शादी के कार्ड बांट रही थीं, तभी उन्हें बेटी की मौत की खबर मिली।

50 फीट तक घिसटती रही

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रेड सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों को पीछे से तेज रफ्तार आई बस ने टक्कर मारी। स्कूटर पर बैठी आयशा बस के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 50 फीट तक घिसटने के बाद आगे वाले पहिए के नीचे आ गई। छह अन्य लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

ए एक किसान प्रवेश नागर को प्रलोभन देकर तैयार किया गया था। पुलिस ने इसके बाद दोनों आरोपित पर धोखाधड़ी की धाराएं बढ़ा दी हैंटक्कर मारने वाली बस का फिटनेस नवंबर 2024 में ही खत्म हो चुका था और बीमा भी नवीनीकृत नहीं था। बस सड़क पर अवैध रूप से दौड़ाई जा रही थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए संभागायुक्त संदीप सिंह ने भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us