SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में युवक ने किया सुसाइड:सुखा गांव में 25 वर्षीय अरमान पाल ने घर में लगाई फांसी

शहडोल में युवक ने किया सुसाइड:सुखा गांव में 25 वर्षीय अरमान पाल ने घर में लगाई फांसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:  शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सुखा गांव में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय अरमान पाल ने अपने घर में फांसी लगा ली। वह अपने परिवार के साथ सुखा गांव में रहता था।

सोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पड़ोसी रामकृष्ण ने बताया कि अरमान एक मिलनसार और होशियार युवक था।

पुलिस के पहुंचने के समय परिवार के सदस्य शव को उतारने का प्रयास कर रहे थे। ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडेय के अनुसार मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us