SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में सोन नदी किनारे मिला मानव कंकाल:देवलौंद के गोपालपुर में युवकों को दिखा; पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा

शहडोल में सोन नदी किनारे मिला मानव कंकाल:देवलौंद के गोपालपुर में युवकों को दिखा; पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    सीमा सिंह शहडोल -:
शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में सोमवार को सोन नदी के किनारे एक मानव कंकाल मिला है। कुछ युवकों ने नदी किनारे कंकाल देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में यह पुरुष का कंकाल प्रतीत हो रहा है। पुलिस थाना क्षेत्र से पहले से लापता लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही नदी में डूबने वाले लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर करेंगे कार्रवाई

थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि कंकाल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया गया है।

स्थानीय निवासी रामेश्वर ने कहा कि यह घटना गांव के लिए चिंता का विषय है। कुछ लोग इसे स्थानीय अपराध से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ इसे पुराने मामले का हिस्सा मान रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार फोरेंसिक जांच से कंकाल की उम्र और मृत्यु के संभावित कारणों का पता लगाया जा सकेगा। पुलिस ने मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us