शैली पांडेय shahdol
Indian Railways summer rush: खबर मध्य प्रदेश के जबलपुर से है। जबलपुर से मुंबई के मध्य यात्री पढ़ाई, पर्यटन, व्यवसाय, चिकित्सा व उपचार कारणों से निरंतर यात्रा करते हैं। पूरे वर्ष ट्रेन में टिकट की मांग बनी रहती है। ऐसे में जबलपुर-मुंबई (Jabalpur to Mumbai) के बीच गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath Express) को नियमित करने की जरूरत महसूस की जा रही है।
- गर्मी की छुट्टियों और शादी के सीजन का असर
- पश्चिम मध्य रेलवे ने भी चलाई हैं कुछ स्पेशल ट्रेनें
- लेटलतीफी और ज्यादा किराया से भी यात्री परेशान
, जबलपुर (Indian Railways summer rush): गर्मी के अवकाश के साथ ही ट्रेनों पर यात्रियों का भार बढ़ गया है। सबसे ज्यादा मारामारी मुंबई की यात्रा को लेकर है। जबलपुर से मुंबई जाना हो या आना, कई स्पेशल ट्रेन चलने के बावजूद यात्रा की राह आसान नहीं है। अभी किसी भी ट्रेन में भी कन्फर्म टिकट नहीं (Train Travel Chaos) मिल रहा है।
जबलपुर से मुंबई के बीच सीधी एकमात्र गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath train waitlist) संचालित होती है। इस ट्रेन में यात्रियों का दबाव इतना अधिक है कि प्रतीक्षा सूची सौ के पार जा रही है। पूरे महीने के लिए ट्रेन बुक है।
पश्चिम मध्य रेलवे ने भी स्पेशल चलाई, समस्या अब भी
- ग्रीष्म अवकाश व विवाह का मौसम होने से पहले ही अतिरिक्त भार लेकर चल रही ट्रेनों पर दबाव और बढ़ गया है। रेलवे की ओर से उत्तर प्रदेश व बिहार से मुंबई के लिए जबलपुर होकर कई स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है।
- पश्चिम मध्य रेल ने भी रीवा से सीएसमएटी के लिए 27 जून तक और जबलपुर से बांद्रा के मध्य 30 मई तक सप्ताह में एक दिन स्पेशल ट्रेन चलाई है। इस पर भी यात्रियों की आवश्यकता पूरी नहीं हो पा रही है।
लेटलतीफी, ज्यादा किराया, नियमित में फायदा
स्पेशल ट्रेनों का किराया अपेक्षाकृत अधिक है। ज्यादा किराया लेने के बावजूद स्पेशल ट्रेनों के कई-कई घंटे विलंब से संचालित होने के कारण यात्री परेशान होते हैं। रेलवे की ओर से ट्रेन के संचालन में नियमित ट्रेनों को समय पर चलाने पर प्राथमिकता दी जाती है।
उचित किराया और समय पर यात्री पूरी हो, इसलिए जबलपुर से मुंबई के बीच सुपरफास्ट नई सीधी ट्रेन का संचालन यात्रियों के लिए लाभदायक माना जा रहा है।
.jpg)
मुंबई की तरह ही पुणे के लिए भी जबलपुर से सीधी ट्रेन की कमी है। अभी सप्ताह में एक दिन जबलपुर-पुणे के मध्य सीधी स्पेशल ट्रेन चलती है। उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर जबलपुर होकर पुणे जाने वाली ट्रेनें भी कम है। मुंबई के लिए प्रतिदिन जबलपुर से सीधी ट्रेन होने पर पुणे और गोवा जाने वालों के लिए भी विकल्प उपलब्ध होगा।\







