SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Matka Kulfi Food Poisoning: मध्य प्रदेश में मुंडन कार्यक्रम में बच्चों ने खाई मटका कुल्फी, 40 से ज्यादा बीमार

Matka Kulfi Food Poisoning: मध्य प्रदेश में मुंडन कार्यक्रम में बच्चों ने खाई मटका कुल्फी, 40 से ज्यादा बीमार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

     शैली पांडेय shahdol     Matka Kulfi Food Poisoning: घटनाक्रम सीरोह जिले की जावर तहसील के गांव भाऊखेडा का है। बच्चे गांव में एक मुंडन के कार्यक्रम में आए थे। अब उस कुल्फी वाले का पता लगाया जा रहा है, जिसके कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ी। आला अधिकारी भी नजर रखे हुए हैं।
  1. अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं बच्चे
  2. तीन की हालत गंभीर, अधिकारी पहुंचे
  3. मटका कुल्फी वाले की भी तलाश जारी

, सीहोर (Matka Kulfi Food Poisoning): सीरोह जिले की जावर तहसील के गांव भाऊखेडा में मटका आइसक्रीम (Matka Kulfi) खाने से करीब 40 बच्चे गंभीर रूप से बीमार (Food Poisoning) हो गए। परिजनों में एकाएक दहशत व्याप्त हुई और इन्हें फिर अलग-अलग अस्पतालों में तुरंत भर्ती करवाया गया, जहां इन बच्चो का इलाज जारी है।

सोमवार शाम को भाऊखेडा गांव में मामा के यहां मान उतारने के कार्यक्रम में यह बच्चे सम्मिलित थे। इसी दौरान यहां एक मटका कुल्फी वाला पहुंचा। बच्चों ने कुल्फी खाई। इसके लगभग आधा घंटे बाद इन्हें उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई।

एक-एक कर अधिकांश बच्चों की तबीयत बिगड़ी तो परिजन घबरा गए। बच्चों को जावर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। वहीं कुछ को आष्टा में लाकर अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। लगभग 11 बच्चों को आष्टा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और आनन फानन में आष्टा के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों को बुलाकर इनका इलाज शुरू किया गया।

अधिकारी भी पहुंचा, तीन स्थिति गंभीर

स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और इन बच्चों के स्वास्थ्य का हाल जाना। बताया जा रहा है कुल तीन बच्चो की स्थिति गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है। बाकी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं, जो स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us