SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में 18 वर्षीय युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी:सुबह परिजनों ने शव देखकर दी पुलिस को सूचना; नशे की लत बनी वजह

शहडोल में 18 वर्षीय युवक ने पेड़ पर लगाई फांसी:सुबह परिजनों ने शव देखकर दी पुलिस को सूचना; नशे की लत बनी वजह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ रिपोर्टर सीमा सिंह शहडोल -:    शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र के खांड गांव में 18 वर्षीय सूरज केवट ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की है।

परिवार के सदस्य कमरे में सो रहे थे, तब सूरज घर से बाहर निकला। उसने घर के सामने स्थित अमरूद के पेड़ से फांसी लगा ली।

सुबह सूरज की मां को अपना बेटा पेड़ पर लटका मिला। परिवार और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया है कि सूरज संतोष केवट का पुत्र था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नशे की गिरफ्त में था सूरज

स्थानीय लोगों के बयान से पता चला है कि सूरज नशे का आदी था। यह उसकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर रहा था। सूरज की मां ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि वह इतना परेशान था। उनका कहना है कि नशे की लत ने उसे इस हालत में पहुंचा दिया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि सूरज को परेशान और उदास देखा गया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us