श्रेया न्यूज़ रिपोर्टर सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र के खांड गांव में 18 वर्षीय सूरज केवट ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की है।
परिवार के सदस्य कमरे में सो रहे थे, तब सूरज घर से बाहर निकला। उसने घर के सामने स्थित अमरूद के पेड़ से फांसी लगा ली।
सुबह सूरज की मां को अपना बेटा पेड़ पर लटका मिला। परिवार और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया है कि सूरज संतोष केवट का पुत्र था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नशे की गिरफ्त में था सूरज
स्थानीय लोगों के बयान से पता चला है कि सूरज नशे का आदी था। यह उसकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर रहा था। सूरज की मां ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि वह इतना परेशान था। उनका कहना है कि नशे की लत ने उसे इस हालत में पहुंचा दिया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि सूरज को परेशान और उदास देखा गया था।







