SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » India Pakistan Conflict Latest Photo Video: पंजाब में सिख परिवार के घर में गिरा पाकिस्तानी ड्रोन… पाक में रहीमयार खान एयरबेस पर हुआ बड़ा गड्ढा

India Pakistan Conflict Latest Photo Video: पंजाब में सिख परिवार के घर में गिरा पाकिस्तानी ड्रोन… पाक में रहीमयार खान एयरबेस पर हुआ बड़ा गड्ढा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  शैली पांडेय शहडोल
India Pakistan Conflict Latest Photo Video: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार जंग जैसे हालात बनते जा रहे हैं। इस बीच, दोनों तरफ से लगातार फोटो-वीडियो सामने आ रहे हैं। पाकिस्तान में तो आम लोग ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं और बता रहे है कि किस तरह उनकी सेना को लगातार मुंह तोड़ जवाब मिल रहा है
  1. अब तक पाकिस्तान से सभी हमले नाकाम
  2. पहली बार दिन में हमले कर रहा दुश्मन देश
  3. भारत-पाक जंग के कई वीडियो सामने आए

नई दिल्ली (India Pakistan Conflict Latest Photo Video)। पाकिस्तान शनिवार सुबह से भारत में हमले की कोशिश कर रहा है। यही कारण है कि अब भारत से भी हमले के फोटो-वीडियो सामने आने लगे हैं। आम जन ये वीडियो शेयर कर रहे हैं। पाकिस्तान (Pakistan) से भी क्रम जारी है। पाकिस्तान में वहां के लोगो वीडियो शेयर कर बता रहे हैं कि भारतीय सेना किस तरह सटीक हमले कर रही है और पाकिस्तान को मुंह की खाना पड़ रही है।

यहां देखिए भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव से जुड़े अहम फोटो वीडियो। यहां दिए गए हर फोटो या वीडियो की नईदुनिया पुष्टि नहीं करता है।

फोटो- गुरदासपुर के छिछरा गांव में एक खेत में सुबह लोगों ने बड़ा गड्ढा देखा। पुलिस के अनुसार, यहां विस्फोट की आवाज भी सुनी गई।

naidunia_image

फोटो – जालंधर में आदमपुर के पास गांव चक्क इशारवाल में खेत में मिसाइल गिरी।इसमें विस्फोट नहीं हुआ। इसके पार्ट्स अलग अलग गिरे हैं।

naidunia_imagenaidunia_image

फोटो – जालंधर में गांव कंगनीवाल गांव में शनिवार तड़के बड़ा धमाका हुआ। गांव में मिसाइल के कुछ टुकड़े मिले हैं। इस धमाके से गांव में दो कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं और एक व्यक्ति घायल हुआ है।

पाकिस्तान के दक्षिणी पंजाब में रात को हुए हमले के बाद रहीमयार खान एयरबेस की स्थिति कुछ ऐसी हो गई है।

हरियाणा के सिरसा में पाकिस्तान की एक मिसाइल को नाकाम कर दिया गया। इसका टुकड़ा मैदान में पड़ा मिला। माना जा रहा है कि यह लंबी दूरी की मिसाइल थी, जिसे नई दिल्ली को निशाना बनाकर दागा गया था।

यह अमृतसर के वडाला गांव का वीडियो है। भारतीय वायु रक्षा ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया जो एक सिख परिवार के आंगन में गिरा, जिससे वहां आग लग गई। पाकिस्तानी सेना अब सिख समुदाय पर हमला कर रही है और अपने गंदे सांप्रदायिक एजेंडे का फैलाने की नाकाम कोशिश कर रही है।

naidunia_imagenaidunia_image

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us