शैली पांडेय शहडोल
India Vs Pakistan War News: पाकिस्तान ने बीती रात एक बार फिर ड्रोन और मिसाइल से भारत के विभिन्न शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की। इस बार भी ये हमले नाकाम कर दिए गए। इसके बाद शनिवार सुबह से भी दोनों देशों के बीच तनाव है। यहां पढ़िए भारत बनाम पाकिस्तान तनाव से जुड़ा हर लाइव अपडेट (Live India Pakistan War) और देखिए फोटो वीडियो।
- India Pakistan News: पाकिस्तान के निशाने पर सीमावर्ती शहर
- India Pakistan war: कामयाब नहीं हो सका पार को कोई हमला
- India counter attack Pakistan: एलओसी पर भी फायरिंग तेज
नई दिल्ली (India Vs Pakistan War News Latest Updates)। 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात हैं। पाकिस्तान लगातार हमले करने की कोशिश कर रहा है और हर बार मुंह की खाना पड़ रही है। यहां जानिए भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव से जुड़ी हर खबर।
सेना और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस
सेना और विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ताजा हालात की जानकारी दी गई। सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने भारत ने घुसने की कोशिश की। इसके अलावा ड्रोन से मिसाइल दागने की कोशिश की। भारतीय सेना ने हमले नाकाम किए।
गुरदासपुर और दीनानगर में सबकुछ बंद करने की सलाह
पठानकोट एयरबेस के पास शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब तीन धमाकों की आवाज सुनाई दी। वहीं गुरदासपुर और दीनानगर में जिला प्रशासन ने सभी दुकानें बंद करने की अपील की है। लोगों को बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलने को कहा गया है। अगले आदेश तक जिले के सभी लोग अपने घरों में रहें। जो लोग बाजार में हैं, वे नजदीकी दुकान में शरण लें। अगले आदेश की प्रतीक्षा करें। घबराएं नहीं, शांत रहें।
रिहायशी इलाकों में हमले कर रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान ने अब रिहायशी इलाकों में हमले करना शुरू कर दिया है। जम्मू के रहवासी इलाके में एक मकान के ऊपर हमला हुआ, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं जम्मू के आप शंभू मंदिर के बाहर भी मिसाइल के टुकड़े मिले हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जम्मू में आप शंभू मंदिर के बाहर मिसाइल गिरी है। पाकिस्तान द्वारा धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से किया गया एक खतरनाक उकसावा है। नीचे देखिए वीडियो।
केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं रोकी
उत्तराखंड से खबर है कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दृष्टिगत उत्तराखंड नागरिक विमानन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम के लिए संचालित हेली सेवाएं रोक दी हैं। शनिवार सुबह कुछ देर के लिए हेली सेवाएं चली थीं, बाद में इस पर रोक लगा दी गई। केदारनाथ धाम के लिए नौ कंपनियां हेली सेवाएं दे रही हैं। हेलीकाप्टर प्रतिदिन 250 उड़ानें भरते हैं और करीब 15 सौ यात्री हेली सेवा के जरिये धाम के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
.jpg)
पाकिस्तान के चार एयरबेस पर धमाके
पाकिस्तान के चार एयरबेस के पास धमाके हुए हैं। ये हैं- नूर खान (चकलाला, रावलपिंडी), मुरीद (चकवाल), रफीकी (झांग जिले में शोरकोट) और खक्खर एयरबेस। पाकिस्तान ने भी इसका दावा किया है।
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस्लामाबाद में सुबह करीब 4 बजे जल्दबाजी में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेसों को निशाना बनाए जाने की जानकारी दी। भारत सरकार या सेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
शनिवार सुबह-सुबह भी पाकिस्तान ने की हमले की कोशिश
पाकिस्तान ने शनिवार सुबह भी हमले की कोशिश की। खासतौर पर जम्मू-कश्मीर के इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। शनिवार सुबह उधमपुर एयरबेस के आसपास धमाके सुनाई दिए हैं। जम्मू शहर में लगातार सायरन बज रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी फायरिंग तेज हुई है।







