SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » उज्जैन में बड़ी लूट… रेलवे टिकट रूम में घुसा बदमाश, कर्ल्क की आंखों में मिर्ची डालकर लूट लिए 35 हजार रुपये

उज्जैन में बड़ी लूट… रेलवे टिकट रूम में घुसा बदमाश, कर्ल्क की आंखों में मिर्ची डालकर लूट लिए 35 हजार रुपये

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  शैली पांडेय शहडोल Robbery in Ujjain: उज्जैन के माधव नगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को एक बदमाश ने टिकट खिड़की कक्ष में घुसकर क्लर्क की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 35 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। जीआरपी पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
  1. पीछे के दरवाजे से अंदर घुसा बदमाश।
  2. अचानक झोंक दी उनकी आंखों पर मिर्ची।

, उज्जैन(Ujjain News)। उज्जैन में माधव नगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को एक सनसनीखेज लूट की वारदात हो गई। टिकट खिड़की कक्ष में बैठे क्लर्क की आंखों में मिर्च पाउडर जाकर एक बदमाश उसके हाथों से 35 हजार रुपये छीन कर ले गया।

टिकट विंडो कक्ष का पीछे का दरवाजा खुला था। इससे बदमाश अंदर आया और रुपये लेकर भाग निकला। जीआरपी को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज हाथ लगे हैं। इसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

टिकट ब्रिकी से आए रुपये गिन रहे थे

naidunia_image

जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार ने बताया कि शनिवार को माधव नगर रेलवे स्टेशन की ओर बनी टिकट विंडो कक्ष में क्लर्क यक्षित सोनकर बैठा हुआ था। सोनकर टिकट बिक्री से प्राप्त रुपये गिन रहा था।

इस दौरान कक्ष में पीछे के दरवाजे से एक बदमाश घुसा और उसने सोनकर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसके हाथों से 35 हजार रुपये छीन लिए और भाग निकला। सोनकर ने शोर मचाया तब तक बदमाश वहां से भाग निकला था। उसने इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों और जीआरपी को दी थी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

naidunia_image

पुलिस ने रेलवे स्टेशन से निकाले फुटेज

पुलिस को रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बदमाश के फुटेज हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने रात भर कई स्थानों पर दबिश दी है‌, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी तक रुपये लूट कर भागने वाले बदमाश का पता नहीं लगा है। जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us