SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में दो बड़ी बहनों के साथ कुएं में कूद गया भाई… एक बहन और भाई की मौत

शहडोल में दो बड़ी बहनों के साथ कुएं में कूद गया भाई… एक बहन और भाई की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ रिपोर्टर सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में एक कुएं में दो सगी बड़ी बहनों और छोटे भाई ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से छलांग लगा दी। इस घटना में छोटे भाई और बड़ी बहन की मौत हो गई, जबकि एक बहन गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
  • पुलिस कर रही है इस मामले की जांच पड़ताल।
  • आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश।
  • घायल बहन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

  श्रेया न्यूज़ प्रतिनिधि,शहडोल। शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के वनसुकली में बनास नदी के किनारे खेत में बने कुएं में दो सगी बड़ी बहनों के साथ छोटा भाई कुएं में कूद गया। इसमें छोटे भाई रितेश बैगा और बड़ी बहन अंजू बैगा की मौत हो गई है। वहीं एक बहन गंभीर है। आत्महत्या करने के लिए तीनों ने कुए में छलांग लगाई है।

आत्महत्या करने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दो शवों को बाहर निकाला गया। एक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

naidunia_image

इनके माता पिता की पहले ही मौत चुकी है। सीधी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीधी पुलिस के मुताबिक खेत में सिंचाई के उद्देश्य से कुआं बना है। उसी में तीनों भाई बहनों ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से छलांग लगाई है। घटना की खबर लगते ही आसपास हड़कंप मच गया है और कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद भी पूरी स्थिति स्पष्ट होगी कि किस कारण से यह घटना हुई है। अभी प्रथम दृष्टा आत्महत्या का मामला ही लग रहा है। यह घटना बुधवार की सुबह सामने आई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us