SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Operation Sindoor Breaking News Live: ‘देश के लिए गर्व का पल’… ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, सेना ने 25 मिनट में कर दिया काम तमाम

Operation Sindoor Breaking News Live: ‘देश के लिए गर्व का पल’… ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, सेना ने 25 मिनट में कर दिया काम तमाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Operation Sindoor Breaking News: पीएम मोदी ने दिया था नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’

Operation Sindoor: लश्कर, जैश जैसे आतंकी संगठनों के कई बड़े ठिकाने हुए तबाह

India strikes Pakistan: पाकिस्तान सोशल मीडिया में हमले के वीडियो हुए वायरल

एजेंसी, नई दिल्ली (Operation Sindoor Live Updates)। भारतीय सेना ने आखिरकार पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया। बीती रात भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 स्थानों पर सटीक हमला (India Strike on Pakistan) किया। बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। भारत ने हमले के बारे में अमेरिका को बता दिया है। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे एक्ट ऑफ वार करार दिया है। अब देखना यही है कि पाकिस्तान की क्या प्रतिक्रिया होती है? यहां पढ़िए भारत और पाकिस्तान के बीच जारी इस तनाव से जुड़ी हर अपडेट और देखिए फोटो वीडियो।

Operation Sindoor Breaking News Live: ‘A proud moment for the country’… PM Modi’s first reaction on Operation Sindoor, the army finished the job in 25 minutes

Operation Sindoor Breaking News Live: कैलाश विजयवर्गीय बोले- वक्त आने पर मसूद अजहर को भी खत्म कर देंगे

 ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है। भारतीय सेना ने घर में घुसकर मारा है। मसूद अजहर के आतंकी हमले में मुझे भी मार देना चाहिए था बयान पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि वक्त आने पर उसे भी मार देंगे।

Operation Sindoor Breaking News Live: सीमा से सटे शहरों के एयरपोर्ट बंद

 भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के आसपास के सभी एयरपोर्ट्स को एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बंद किया गया

Operation Sindoor Breaking News Live: एक्शन में अमित शाह

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोपहर 2 बजे सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों, डीजीपी और मुख्य सचिवों के साथ बैठक बुलाई है। बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के सीएम और लद्दाख के एलजी और जम्मू-कश्मीर के एलजी हिस्सा लेंगे।

Gwalior Airport News Update : ग्वालियर एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट कैंसल,

Operation Sindoor Breaking News Live: आईपीएल पर असर नहीं

 भारत और पाकिस्तान के बीच बने युद्ध जैसे हालात के बीच बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि आईपीएल के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Operation Sindoor LIVE Updates: कल 11 बजे सर्वदलीय बैठक

सरकार ने गुरुवार 11 बजे सर्व दलीय बैठक बुलाई है, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। सरकार विपक्ष को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देगी।

बाबा रामदेव बोले- अब पीओके को भारत में शामिल किया जाए

 योग गुरु स्वामी रामदेव ने हरिद्वार में कहा कि उन्होंने हमारे निर्दोष नागरिकों की हत्या की और हमारी माताओं-बहनों के ‘सिंदूर’ को छीनने का दुस्साहस किया, ऐसे आतंकियों को हमारे सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से करारा जवाब दिया और उन्हें मृत्यु के घाट उतारकर स्पष्ट संदेश दिया है। मैं यह अपेक्षा करता हूं कि हमारी सेनाएं अब इस प्रकार निर्णायक प्रहार करें कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बना लिया जाए।

Operation Sindoor LIVE Updates: राष्ट्रपति से मिलेंगे पीएम मोदी

 थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति आवास जाकर राष्ट्रपति से मिलेंगे और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देंगे।

Operation Sindoor LIVE Updates: कराची एयरपोर्ट बंद

 भारत की स्ट्राइक के बाद कराची एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। यहां बड़ी संख्या में यात्री फंसे हैं।

Operation Sindoor LIVE Updates: फिल्म अभी बाकी है

 कहा जा रहा है कि सेना की यह कार्रवाई को अभी शुरुआत है। आतंक के खिलाफ कार्रवाई की असली फिल्म अभी बाकी है। सेना के निशाने पर आतंकियों के आका हैं और वो जहां भी छिपे होंगे, उन्हें निशाना बनाया जाएगा।

Operation Sindoor LIVE Updates: पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया

 ‘देश के लिए गर्व का पल’… ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी का पहला बयान, कैबिनेट बैठक में हुई सेना की तारीफ, बजी तालियां

Cabinet Meet: पीएम मोदी ने की सेना की तारीफ

 पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सेना के शौर्य की तारीफ की। वहीं मंत्रियों ने पीएम मोदी को भी सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी।

Operation Sindoor LIVE Updates: MP Breaking News

 ग्वालियर एयरपोर्ट से सभी फ्लाइट कैंसल, अलर्ट पर है महाराजपुरा एयरबेस

Modi Cabinet Meet: पीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक खत्म

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। थोड़ी देर में राजनाश सिंह बयान भी जारी कर सकते हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us