शैली पांडेय शहडोल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लव जिहाद की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और शिक्षण केंद्रों पर भी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष सावधानी बरती जाए। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि जो अधिकारी कार्रवाई नहीं करेंगे, उन्हें हटा दिया जाएगा।
HighLights
शिक्षण केंद्रों पर विशेष सावधानी की आवश्यकता।
दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा, निगरानी भी की जाए।
भोपाल में पकड़ा गया है लव जिहाद का बड़ा रैकेट।
(Love Jihad in MP)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में लव जिहाद की घटनाओं को बेहद गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लव जिहाद जैसी घटनाओं में शामिल आरोपितों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
छेड़खानी करने वाले युवकों को शिक्षण केंद्र के स्तर पर भी बिल्कुल नहीं छोड़ा जाए। स्कूल और कालेज के स्तर पर छात्राओं और सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के विरुद्ध अपराध घटित करने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई में कोई रियायत न बरती जाए।







