शैली पांडेय शहडोल शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में एक कुएं में दो सगी बड़ी बहनों और छोटे भाई ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से छलांग लगा दी। इस घटना में छोटे भाई और बड़ी बहन की मौत हो गई, जबकि एक बहन गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की
HighLights
- पुलिस कर रही है इस मामले की जांच पड़ताल।
- आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश।
- घायल बहन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल। शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के वनसुकली में बनास नदी के किनारे खेत में बने कुएं में दो सगी बड़ी बहनों के साथ छोटा भाई कुएं में कूद गया। इसमें छोटे भाई रितेश बैगा और बड़ी बहन अंजू बैगा की मौत हो गई है। वहीं एक बहन गंभीर है। आत्महत्या करने के लिए तीनों ने कुए में छलांग लगाई है।
आत्महत्या करने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से दो शवों को बाहर निकाला गया। एक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







