SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Bhind Accident News: सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र व भतीजे की मौत, कार ने मारी टक्कर

Bhind Accident News: सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र व भतीजे की मौत, कार ने मारी टक्कर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    ग्वालियर-इटावा हाइवे पर पिड़ौरा में ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार कार बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक सवार तीन लोगों और कार सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर चक्काजाम किया, जिससे सड़क आधे घंटे बाधित रही।
  • पांच घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।
  • मृतकों के परिजन ने शव रखकर किया चक्काजाम।
  • मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर विरोध।
  •  ग्वालियर-इटावा राजमार्ग को फोरलेन या सिक्सलेन बनाने की मांग के बीच यहां हादसा हो गया। बरासो थाना क्षेत्र अंतर्गत पिड़ौरा में हुए हादसे में बाइक सवार पिता, पुत्र और भतीजे व कार सवार युवक की मौत हो गई। कार में बैठे पांच लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते समय बाइक से टकराकर खंती में जाकर पलट गई। सोमवार की दोपहर मृतक के परिजन ने भिंड तिराह पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक मेहगांव से होकर निकले ग्वालियर-इटावा हाइवे पर जाम लगा रहा।

बाइक को टक्कर मारकर अनियंत्रित हुई कार

  • जानकारी के अनुसार कठमा गांव निवासी बिहारीलाल बघेल (40), उनके चाचा सुजान सिंह बघेल (50 ) और सुजान का पुत्र ऋषिकेश बघेल (22 ) भिंड में फलदान कार्यक्रम में गए थे। रात करीब एक बजे घर लौट रहे थे। बाइक ऋषिकेश चला रहा था।
  • इसी दौरान पोरसा से भिंड की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने एक वाहन को ओवरटेक करते हुए ऋषिकेश की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। कार पलटने से उसमें बैठे कार सवार महमूद पुत्र हमीद खान (23) निवासी पोरसा की मौके पर ही मौत हो गई।
  • सूरज (9), कल्लू (22), अंशु (22), शकील (24) और चालू (22) घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल, भिंड पहुंचाया गया। हादसे के दौरान भिंड विधायक नरेंद्र सिंह मौके से से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। उसके बाद वे अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों को उचित इलाज के निर्देश दिए।
  • बरोही थाना प्रभारी अतुल प्रभारी ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हाइवे पर आधे घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिए

  • पोस्टमॉर्टम के बाद बाइक सवार मृतकों के परिजन ने मृतकों के परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग को लेकर मेहगांव से होकर निकले हाइवे पर भिंड तिराह के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
  • चक्काजाम होने की सूचना मिलते ही मेहगांव पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मेहगांव थाना प्रभारी महेश शर्मा, राजवीर सिंह बघेल जिपं सदस्य वार्ड 16 ने मृतक परिवार के सदस्यों से बातचीत कर जाम को खुलवाया। करीब आधे घंटे तक ग्वालियर व भिंड रोड वाहनों के पहिए थमे रहे।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us