SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » देवास के किसान की बेटी मुस्कान दसवीं में 99 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट में

देवास के किसान की बेटी मुस्कान दसवीं में 99 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की मेरिट में

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     मुस्कान शहर के सिल्वर कालोनी क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता बबलू शेख किसान हैं जबकि माता फरजाना शेख गृहिणी हैं। फरजाना स्वयं आठवीं तक पढ़ी-लिखी हैं। बेटी की सफलता पर उन्होंने कहा मेरे जीवन में पढ़ाई की जो कमी रह गई थी उसे बेटियां पूरी कर रही हैं।
  • बारहवीं में देवास जिले का एक भी विद्यार्थी प्रदेश की मेरिट सूची में नहीं बना पाया स्थान।

 माध्यमिक शिक्षा मंडल भाेपाल ने कक्षा दसवीं-बारहवीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। देवास जिले से कक्षा दसवीं में नारायण विद्या मंदिर क्रमांक-दो उत्कृष्ट विद्यालय देवास की छात्रा मुस्कान शेख ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रदेश की मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा दसवीं व बारहवीं में अन्य कोई विद्यार्थी मेरिट सूची में स्थान नहीं प्राप्त कर सका।

पिछले साल दसवीं में दो व बारहवीं में चार छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट में जगह बनाई थी। मुस्कान शहर के सिल्वर कालोनी क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पिता बबलू शेख किसान हैं जबकि माता फरजाना शेख गृहिणी हैं। फरजाना स्वयं आठवीं तक पढ़ी-लिखी हैं।

बेटी की सफलता पर उन्होंने कहा मेरे जीवन में पढ़ाई की जो कमी रह गई थी उसे बेटियां पूरी कर रही हैं। मैं अपनी सभी बेटियों को शिक्षित करके उनको सशक्त बनाना चाहती हूं। मुस्कान से बड़ी एक व छोटी दो बहनें हैं, वो भी अच्छी पढ़ाई कर रही हैं, मुस्कान की बड़ी बहन नीट की तैयारी कर रही है।

कभी तय नहीं किए पढ़ाई के घंटे, सोशल मीडिया का किया सदुपयोग

  • मुस्कान ने बताया उन्होंने कभी पढ़ाई के लिए घंटे तय नहीं किए।
  • जितनी भी पढ़ाई एक दिन में करनी होती थी वो पूरी करने के बाद सोशल मीडिया का भी उपयोग करती थीं।
  • स्कूल, घर के अलावा सोशल मीडिया में उपलब्ध वीडियो से भी पढ़ाई की।
  • मनोरंजन के लिए शार्ट्स, रील्स भी देख लेती थी। मुस्कान ने 500 में से 495 अंक हासिल किए हैं।
  • मुस्कान ने आईटी-आइटीज में 100 में से 100 व संस्कृत, गणित, सोशल साइंस में 100 में से 99 अंक प्राप्त किये हैं।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us