SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल के ब्यौहारी में पहुंचे दो दर्जन से ज्यादा हाथी:कुंडुल पानी में झुंड फसलों को पहुंचा रहा नुकसान; वन विभाग की 3 टीमें निगरानी में जुटीं

शहडोल के ब्यौहारी में पहुंचे दो दर्जन से ज्यादा हाथी:कुंडुल पानी में झुंड फसलों को पहुंचा रहा नुकसान; वन विभाग की 3 टीमें निगरानी में जुटीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के कुंडुल पानी मदई बीट में गुरुवार सुबह हाथियों का झुंड देखा गया। वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर निगरानी कर रही हैं। इस क्षेत्र में पिछले कई महीनों से दो दर्जन से अधिक जंगली हाथी विचरण कर रहे हैं।

वन विभाग ने हाथियों की निगरानी के लिए 18 अधिकारी-कर्मचारियों की तीन टीमें तैनात की हैं। जंगलों के आसपास गांव की बस्तियां होने के कारण स्थानीय लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीमें लगातार हाथियों पर नजर बनाए हुए हैं।

किसानों को दिलाएंगे मुआवजा

एसडीओ रेशम सिंह धुर्वे ने बताया कि हाथियों ने खेतों में लगी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया है। राजस्व और वन विभाग की टीमें मिलकर नुकसान का सर्वे कर रही हैं। प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।

सुरक्षा उपायों के तहत, जहां हाथियों का आवागमन होता है, वहां बिजली विभाग से संपर्क कर आसपास की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी जाती है। स्थानीय लोगों को मुनादी के जरिए जंगल की ओर न जाने की चेतावनी दी जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us