सीमा सिंह शहडोल -: बुढार थाना क्षेत्र के वार्ड-1 में भुतही तालाब के पीछे बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मकान का छज्जा टूटकर 53 वर्षीय राकेश तिवारी के ऊपर गिर गया। घटना के समय वह अपने घर के आंगन में छज्जे के किनारे बैठे थे। घटना 1 मई देर रात की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली छज्जे पर गिरी। इससे छज्जे का एक हिस्सा अचानक टूट गया। परिजन और पड़ोसी तुरंत राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।
पड़ोसियों ने बताया कि घटना के समय बुढार और धनपुरी समेत जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओले गिर रहे थे और आकाश में बिजली
थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल के अनुसार, शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।







