SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में बेटे ने मां के घर से की चोरी:70 हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवर और दस्तावेज ले गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहडोल में बेटे ने मां के घर से की चोरी:70 हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवर और दस्तावेज ले गया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल के सीधी थाना क्षेत्र में एक मां के साथ उसके बेटे ने ही चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और नकद राशि बरामद कर ली गई है।

घटना 1 मई की है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसका बड़ा बेटा रंगू और उसका साथी रामचंद्र पांव शाम 4 बजे घर आए। उसने घर का ताला तोड़कर दो पेटियां चुरा लीं। पेटियों में करीब 70 हजार रुपए नकद थे। इसके अलावा चांदी के 18 सिक्के, सोने-चांदी के जेवर और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी थे।

सीधी थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई। रंगू और रामचंद्र पांव को हिरासत में लिया गया। उसके पास से चोरी का सारा सामान बरामद कर लिया गया।

पीड़िता ने बताया कि बेटा लगातार पैसों की मांग कर रहा था। पैसे नहीं मिलने पर उसने यह कदम उठाया। पीड़िता को विश्वास नहीं हो रहा था कि उसका अपना बेटा उससे धोखा कर सकता है। बेटे ने उसकी मेहनत की कमाई और जेवरात चुरा लिए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us