SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Short Encounter in Satna: सतना जिले में हेड कांस्टेबल पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में पकड़ा

Short Encounter in Satna: सतना जिले में हेड कांस्टेबल पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में पकड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     Attack on Satna Police : सतना जिले में जैतवारा थाना परिसर में प्रधान आरक्षक को गोली मारने वाले आरोपित आदर्श उर्फ अच्छू शर्मा को पुलिस ने टिकुरी-आकौना मार्ग पर ईंट-भट्टा के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपित ने पुलिस पर गोली चलाई, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट ने थाना प्रभारी की जान बच गई। आरोपित के पैर में गोली लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • घेराबंदी के दौरान आरोपित ने चलाई गोली, थाना प्रभारी बाल-बाल बचे।
  • आरोपी के पैर में गोली लगी, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • आदर्श उर्फ अच्छू शर्मा को गिरफ्तार करने पुलिस की 10 टीम लगी थी।

 सतना जिले के जैतवारा थाना परिसर के अंदर बैरक में प्रधान आरक्षक को गोली मारने वाले आरोपित आदर्श उर्फ अच्छू शर्मा को शुक्रवार-शनिवार की रात टिकुरी-आ कौन मार्ग पर ईट-भट्टा के पास घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया है। घेराबंदी के दौरान आरोपित अच्छू ने पुलिस पर गोली चलाई, जो कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा को लगी।

हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट ने उन्हें बचा लिया। जबकि जवाबी करवाई में आरोपित आदर्श उर्फ अच्छू के पाव में गोली लगी है। घायल अच्छू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता भी रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे।

naidunia_image

आनन फानन में पहुंचाया जिला चिकित्सालय

आरोपी अच्छू के पैर में गोली लगते ही उसे पकड़ कर पुलिस सीधे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची। जहां उसका इलाज प्रारंभ कर दिया गया है। अब उसकी हालत स्थिर बताई गई है। दूसरी ओर थाना प्रभारी कोटर दिलीप मिश्रा का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। इस दौरान सीएसपी महेन्द्र सिंह, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेन्द्र द्विवेदी व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

दो ओर से घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी के ईंट भट्ठे के पास छुपा हुआ है। जिस पर दो टीम बनाकर उसकी दो ओर से घेराबंदी की गई। एक तरफ से थाना प्रभारी कोटर दिलीप मिश्रा अपनी टीम के साथ थे तो दूसरी ओर से रामपुर थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने अपने दल के साथ घेराबंदी की।

रात ढाई बजे शॉर्ट एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार अच्छू की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग लोकेशन पर दस पुलिस पार्टियां सर्चिंग में लगाई गई थीं। लगभग ढाई बजे टिकुरी अकौना मार्ग के पास सर्चिंग कर रही पुलिस पार्टी को आरोपी के यहीं कहीं छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस बल सतर्क होकर अच्छू की सर्चिंग में जुट गया।

naidunia_image

आरोपी सिरफिरा होने से पूरी सुरक्षा के साथ दल आगे बढ़ रहा था तभी ईंट भट्ठे के पास कुछ हरकत समझ में आई। चारों ओर से इस स्थल को घेरा गया। तभी अचानक अच्छू सामने आया और पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। गोली एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा की ओर दागी गई, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से वे बाल-बाल बच गए। खुद पर हमला होता देख एसएचओ ने भी फायर खोल दिया। गोली अच्छू के पांव पर लगी और वह वहीं गिर गया। उसके गिरते ही वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने भाग कर उसे काबू में किया।

दहशत के साथ अपराध में नाम कमाने की मंशा

अच्छू गौतम पर दहशत फैलाने की सनक थी। इसी सनक में अपराध भी करता रहा है। कुछ महीने पहले इसने बदखर स्थित खत्री पेट्रोल पंप में पहुंच कर दहशत का तांडव खड़ा कर दिया था। यहां हाथ में सिगरेट सुलगा कर पंप के नोजल से सैकड़ों लीटर पेट्रोल फर्श पर बहा दिया। पेट्रोल फैलाने के दौरान लगातार वह सिगरेट पी रहा था।

नशे का आदी हो चुका अच्छू को अपने घर परिवार की भी फिक्र नहीं थी। नशे की हालत में उसने अपनी दादी के घर में आग लगा दी। पूरा सामान जला गया और डर कर दादी घर छोड़ कर अन्यत्र चली गई। पुलिस कर्मी पर भी हमला उसने इसी सनक में तब किया था जब उससे जब्त की गई बाईक के चोरी के होने के संदेह पर थाने बुलाया गया था। तभी वह थाने पहुंचा था और प्रधान आरक्षक पर गोली चला दी थी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us