SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Tiger Death in MP: सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, छानबीन में जुटा प्रबंधन

Tiger Death in MP: सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव, छानबीन में जुटा प्रबंधन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:  Pench Tiger Reserve: पेंच टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव मिला है, जिसके शरीर का अधिकांश हिस्सा सड़कर खराब हो गया है। प्रबंधन ने छानबीन शुरू कर दी है और बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वन अधिकारी और मैदानी अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी है और डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की जा रही है।
  • पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का शव मिलने से मचा हड़कंप।
  • वन अधिकारियों ने शुरू की जांच, कैसे हुई टाइगर की मौत।
  • गश्ती के दावों पर सवाल, सघन वन क्षेत्र में कैसे मिला शव।

 पेंच टाइगर रिजर्व के रूखड़ बफर जंगल के सघन वनक्षेत्र में गश्ती दल को शनिवार सुबह एक बाघ का शव मिला है। बाघ का शव कुछ दिन पुराना होने का अनुमान है, जिसके शरीर का अधिकांश हिस्सा सड़कर खराब हो गया है।

जानकारी के अनुसार रूखड़ पूर्व बीट के जंगल में मासूलनाला के आगे सघन और दुर्गम क्षेत्र में मिले बाघ के शव का पोस्ट मार्टम कराने पेंच पार्क में पदस्थ वन्यप्राणी चिकित्सक डॉ. अखिलेश मिश्रा को मौके पर बुलाया गया है।

naidunia_image

कोई अंग गायब तो नहीं

वहीं डॉग स्क्वायड के अलावा पेंच के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह सहित वन अधिकारी और मैदानी अमले ने मौके पर पहुंचकर छानबीन प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शव कितना पुराना हैं, यह जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा। बाघ के शरीर का कोई अंग गायब तो नहीं है, इसकी छानबीन भी की जा रही है।

नियमित गश्ती के दावों की खुली पोल

सघन वन क्षेत्र में बाघ का सड़ा हुआ शव मिलने से पेंच प्रबंधन द्वारा मैदानी अमले द्वारा जंगल की नियमित गश्ती के दावों की पोल खुल गई है। हालाकि इस मामले में अधिकारी कोई भी प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।

पेंच के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश सिंह ने नईदुनिया को बताया कि रूखड़ बफर जंगल में मासूलनाला से काफी अंदर सघन वन क्षेत्र में बाघ का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचकर विस्तृत जानकारी ली जा रही है, इसके बाद कुछ कहा जा सकेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us