SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत बोला- पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देंगे; PAK ने कबूला- आतंकी ट्रेनिंग दी; SC ने राहुल को फटकारा; और बहुत कुछ

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत बोला- पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देंगे; PAK ने कबूला- आतंकी ट्रेनिंग दी; SC ने राहुल को फटकारा; और बहुत कुछ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:      नमस्कार,

कल की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद हो रहे एक्शन से जुड़ी रही, भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देंगे। वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने माना है कि उन्होंने आतंकियों को ट्रेनिंग दी थी।

सिर्फ मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में…
आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51,000 से ज्यादा युवाओं को जॉब लेटर बांटेंगे। यह 15वां रोजगार मेला देश भर के 47 जगहों पर आयोजित किया जाएगा।

2. वेटिकन सिटी में सेंट पीटर्स स्क्वायर में पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार होगा। इसमें भारत की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी शामिल होंगी।

कल की बड़ी खबरें…

1. केंद्र ने कहा- पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देंगे, सिंधु जल समझौता सस्पेंड करने का फैसला 3 फेज में होगा केंद्र ने कहा कि पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं देंगे। सिंधु जल समझौता स्थगित करने का फैसला 3 फेज में होगा। जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला बोले- हम कभी भी सिंधु समझौते के पक्ष में नहीं थे। इससे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सबसे गलत दस्तावेज है। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों से पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर वापस भेजने की अपील की। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अनंतनाग में पहलगाम हमले के घायलों से भी मुलाकात की।

खबर से जुड़े अहम अपडेट्स…

1. आर्मी ने त्राल-अनंतनाग और पुलवामा में पहलगाम हमले के 4 आतंकियों के घर धमाके से उड़ा दिए।

2. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कश्मीर दौरा किया और हमले के बाद हालात का जायजा लिया।

3. दिल्ली में लाल किले के सामने लोगों ने पहलगाम हमले के विरोध में प्रदर्शन किया।

4. बांदीपोरा में सेना-आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें 1 आतंकी मारा गया।

5. ईरान ने भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है।

6. अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने कहा कि हम भारत के साथ है।

7. कांग्रेस ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से कैंडल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी भी शामिल हुए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us