SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सीएम मोहन यादव बोले- आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा:पहलगाम आतंकी हमले पर MP में सियासत; पटवारी ने पूछा-NSA डोभाल क्या कर रहे

सीएम मोहन यादव बोले- आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा:पहलगाम आतंकी हमले पर MP में सियासत; पटवारी ने पूछा-NSA डोभाल क्या कर रहे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 27 पर्यटकों की मौत होने के बाद देशभर में आतंकवादियों की इस कायराना हरकत की निंदा हो रही है। भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में इस घटना के विरोध में आतंकवाद का पुतला दहन किया जाएगा। पक्ष विपक्ष के नेता इस घटना की निंदा कर रहे हैं।

सीएम बोले- आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब मिलेगा

सीएम डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला घोर निंदनीय है। इस कायराना और अमानवीय कृत्य में कई निर्दोष लोगों की जान गई है। मैं सभी दिवंगतों की पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
इस घृणित कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि हमले में सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभप्रदान करें।

आतंकवाद के खिलाफ हमारा देश एकजुट है, आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोई भी साजिश कभी कामयाब नहीं होगी और इस कुकृत्य का मुँहतोड़ जवाब आतंकियों को अवश्य मिलेगा।

डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री, मप्र
एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एनएसए अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो X पर शेयर करते हुए लिखा-पठानकोट, ऊरी, पुलवामा, और अब पहलगाम। देश को यह तो पता है, हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा सबसे ज्यादा खतरे में हैं, लेकिन देश अब ये भी जानना चाहता है कि हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार क्या कर रहे हैं?

जीतू पटवारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

पूर्व सीएम कमलनाथ ने X पर लिखा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में कई पर्यटकों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की ख़बर बेहद निंदनीय और दिल दहलाने वाली है। मैं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

कमल नाथ पूर्व मुख्यमंत्री, मप्र

पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोषों पर कायरानापूर्ण हमले से हृदय विचलित, आक्रोशित है। हमारे वीर जवान आतंकियों की कायरता का जवाब अवश्य देंगे। मां भारती के वीर सपूतों के रहते जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने वालों के मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

शिवराज सिंह चौहान केन्द्रीय मंत्री

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले का समाचार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस अमानवीय घटना की कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। आतंकियों को उनके इस कुकृत्य के लिए बख्शा नहीं जाएगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्रीय मंत्री

पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय, कायरतापूर्ण और मानवता के विरुद्ध है। इस त्रासदी में अपनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। आतंक फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएग। उन्हें अपराध की कठोर सजा मिलेगी।

कैलाश विजयवर्गीय नगरीय प्रशासन मंत्री, मप्र

मप्र के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर लीडर उमंग सिंघार ने X पर लिखा

सरकार जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के खोखले दावों के बजाय अब जवाबदेही ले ताकि, आगे ऐसी बर्बर घटनाओं के कारण निर्दोष लोगों की जान न जाए। ईश्वर से मैं दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक है। आम नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है। यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। नागरिक सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की ये बड़ी चूक है।

उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, मप्र विधानसभा

पहलगाम हमले में मरने वालों और घायलों के नाम

1. सुशील नाथ्याल(मध्य प्रदेश)

2. सैयद आदिल हुसैन शाह (जम्मू कश्मीर)

3. हेमंत सुहास जोशी(महाराष्ट्र)

4. विनय नरवाल (हरियाणा)

5. अतुल श्रीकांत मोनी(महाराष्ट्र)

6. नीरज उधवानी(उत्तराखंड)

7. बिटन अधिकारी(पश्चिम बंगाल)

8. सुभम द्विवेदी(उत्तर प्रदेश)

9. प्रशांत कुमार सतपथी(उड़ीसा)

10. मनीष रंजन (बिहार)

11. एन रामचंद्र (केरल)12. संजय लक्ष्मण लाली (महाराष्ट्र)13. दिनेश अग्रवाल (चंडीगढ़)

14. समीर गुहार(पश्चिम बंगाल)

15. दिलीप दसाली(महाराष्ट्र)

16. जे. सचंद्रा मोलि(आंध्र प्रदेश)

17. मधुसूदन सोमिसेट्टी(कर्नाटक)

18. संतोष जागधा(महाराष्ट्र)

19. मंजू नाथ राव(कर्नाटक)

20. कस्तूबा गवंतोय(महाराष्ट्र)

21. भरत भूषण(कर्नाटक)

22. सुमित परमार(गुजरात)

23. टेजेहयलिंग (अरुणाचल प्रदेश)

24. शैलेषभाई कलाठिया (गुजरात)

25. यतेश परमार (गुजरात)

मरने वाले विदेशी टूरिस्ट

26. सुदीप नेवपाने (नेपाल)

27. बिटन अधकेरी उधवानी कुमार (UAE)

(नोट- बिटन उधकेरी उधवानी कुमार (UAE) का नाम मंगलवार को आई लिस्ट में था, लेकिन आज की लिस्ट में नहीं है।)
घायल

1. सुशील नाथ्याल (मध्य प्रदेश)

5. अतुल श्रीकांत मोनी (महाराष्ट्र)

2. सैयद आदिल हुसैन शाह (जम्मू कश्मीर)

6. नीरज उधवानी (उत्तराखंड)

3. हेमंत सुहास जोशी (महाराष्ट्र)

7. बिटन अधिकारी (पश्चिम बंगाल)

4. विनय नरवाल (हरियाणा)

8. सुभम द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)

नोट- अब तक केवल इतने ही लोगों की पहचान हुई है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us