SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 6 की मौत:शहडोल में बाइक से टकराने के बाद हादसा; 24 घायल, 6 गंभीर घायल रीवा रेफर

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 6 की मौत:शहडोल में बाइक से टकराने के बाद हादसा; 24 घायल, 6 गंभीर घायल रीवा रेफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल में बारातियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 24 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पहले बाणसागर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं 6 गंभीर घायलों को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गड़ा रोड पर हुआ। थाना प्रभारी डीके दहिया ने बताया कि बैगा परिवार की बारात बहेरा डोल के मझौली से देवलौंद के करौंदिया गांव आई थी। यहां से लौटते समय बाइक से टकराकर पलट गई।

बाइक से टकराकर पिकअप पलट गई। इसमें 6 की मौत हो गई। - Dainik Bhaskar
बाइक से टकराकर पिकअप पलट गई। इसमें 6 की मौत हो गई।

मौके पर मची चीख-पुकार

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। कई लोग पिकअप के नीचे दब गए थे। सूचना पर मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
एम्बुलेंस और आसपास के थानों की पुलिस भी राहत कार्य में जुटी रही। हादसे में 14 घायलों को देवलोंद के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ब्यौहारी के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से कुछ की छुट्टी भी कर दी गई है।
दूल्हा-दुल्हन दूसरे वाहन में थे सवार पुलिस के अनुसार करौंदिया से जैसे ही बारात सीधी के मझौली के लिए रवाना हुई, तभी करीब तीन किलोमीटर आगे हादसा हो गया। दूल्हा-दुल्हन अन्य वाहन में सवार थे। पिकअप में सिर्फ बाराती बैठे थे। हादसे के बाद शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह और एसपी रामजी श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी थे। गंभीर घायलों को रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया है। रीवा और सीधी जिले से भी एम्बुलेंस मंगवाई गई।

चार मृतकों के नाम सामने आए
अभी तक चार मृतकों के नाम सामने आए हैं। इनमें रामभान बैगा, गोरेलाल बैगा, शिवपूजन बैगा और रामलाल बैगा है। दो अन्य मृतकों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। घायल बाराती अमृता मेहरा ने बताया कि हम तो गाड़ी में बैठे थे। पिकअप में करीब 20 से 30 लोग बैठे थे। गाड़ी अचानक बाइक से भिड़ गई। इससे गाड़ी पलट गई।

बाइक सवार दंपती भी घायल

बाइक सवार श्यामवती ने बताया कि मैं पति जगजीत के साथ बाइक से बाजार जा रही थी।

गाड़ी सामने से पलटते हुए हमारी तरफ आई।

हमने बचने की कोशिश की, लेकिन पिकअप ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हुए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us