सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र में दलको कोठार गांव के शंकर तालाब में 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह बच्चा अकेले तालाब में नहाने गया था। परिजनों को लगा कि वह आसपास खेल रहा होगा। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि उसने बच्चे को तालाब में नहाते देखा था। तालाब के किनारे से बच्चे की चप्पल और कपड़े मिले।
थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि बच्चा संभवतः गहरे पानी में चला गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तालाब से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।







