SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » UP में पति ने दांत से काटा पत्नी के प्रेमी का गुप्तांग, दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

UP में पति ने दांत से काटा पत्नी के प्रेमी का गुप्तांग, दोनों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:    कानपुर के बाबूपुरवा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पड़ोसी युवक संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। गुस्से में आकर उसने युवक का गुप्तांग दांतों से काट लिया। युवक घायल अवस्था में थाने पहुंचा और अस्पताल में भर्ती हुआ। दोनों पक्षों ने अभी तक शिकायत नहीं की है।
  • पति ने पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखा।
  • गुस्से में युवक का गुप्तांग दांत से काट डाला।
  • घायल युवक थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बाबूपुरवा में पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। वह गुस्से में अपना आपा खो बैठा और पत्नी के प्रेमी का गुप्तांग दांतों से काट लिया। दर्द से चीख रहा युवक लहूलुहान हालत में थाने पहुंचा, जहां उसने आपबीती बताई। पीड़ित अभी एलएलआर अस्पताल में भर्ती है।

महिला का पति आपराधिक छवि का है। वह बेकनगंज का रहने वाला है। उसने दो साल पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया था। उसके परिवार को यह शादी मंजूर नहीं थी। ऐसे में वह कुछ महीने पहले बाबूपुरवा में किराए के कमरे में पत्नी के साथ शिफ्ट हो गया।

पत्नी को आत्तिजनक हालत में देख

  • गुरुवार को शाम पति काम पर जाने की कहकर गया था। उसने कहा था कि वह रात को लौटेगा नहीं, लेकिन देर रात वह वापस आ गया। उसने देखा कि कमरा खुला हुआ है। वह सीधे कमरे के अंदर घुस गया, जहां उसने अपनी पत्नी को पड़ोस के एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
  • यह देख वह गुस्से में अपना आपा खो बैठा। उसने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवक ने उसको जमीन पर पटक दिया। इस दौरान उसने मौका पाकर दांतों से उसका गुप्तांग काट लिया। दर्द से परेशान युवक वहां से भागकर लहूलुहान स्थिति में पुलिस के पास पहुंच गया।

दोनों पक्षों में से किसी ने भी नहीं की शिकायत

थाना प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने जानकारी दी कि युवक की स्थिति को देखकर तुरंत ही एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया। वह प्राथमिक इलाज के बाद अब ठीक महसूस कर रहा है। दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us