SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Guna Violence: गुना में बवाल की पूरी कहानी आई सामने… पत्थरबाजी में 9 आरोपित गिरफ्तार, दहशत से उबरा शहर

Guna Violence: गुना में बवाल की पूरी कहानी आई सामने… पत्थरबाजी में 9 आरोपित गिरफ्तार, दहशत से उबरा शहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   Guna Latest News: मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर हुए बवाल के बाद पुलिस ने 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 7 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की एफआईआर में फायरिंग किए जाने का भी जिक्र है। शहर में अब स्थिति सामान्य है, वहीं कई जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
  • डीजे बंद कर आगे बढ़ने का कहने की बात पर हुआ विवाद।
  • इसके बाद शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पथराव कर दिया।
  • रविवार को पुलिस और प्रशासन ने गुना में खुलवाए बाजार।

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर शनिवार को कर्नलगंज मस्जिद के सामने से निकल रहे जुलूस पर पथराव के बाद विवाद बढ़ गया। हिंदू संगठनों ने बाजार बंद कराया, तो थाने का घेराव कर चक्काजाम की कोशिश की। इससे शहर में दहशत की स्थिति बन गई। लेकिन पुलिस व प्रशासन की सतर्कता से हालातों पर काबू पा लिया गया। एफआईआर में फायरिंग किए जाने का भी जिक्र किया है।

रविवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शहर में स्थिति सामान्य होने और बाजार खोलने प्रेरित किया। इसके बाद ज्यादातर दुकानें खुल चुकी थीं और आवाजाही जारी रही। दरअसल, श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार को कोल्हूपुरा से कर्ननलगंज मस्जिद होते हुए जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान जुलूस पर पथराव के बाद हंगामा बढ़ गया। हिंदू संगठन के लोगों ने बाजार बंद करा दिया।

देर रात तक चलता रहा हंगामा

देखते ही देखते दुकानों की शटर गिरती गईं और सड़कों पर पुलिस प्रशासन के वाहनों के सायरन सुनाई देने लगे। हर कोई मोबाइल पर विवाद की वजह जानता सुनाई दिया। हंगामा देर रात तक चलता रहा।

naidunia_image

इधर, जुलूस का नेतृत्व कर रहे गब्बर कुशवाह ने कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर में बताया कि शिवाजी नगर माता मंदिर से हनुमान जयंती का जुलूस शाम चार बजे शुरू हुआ, जिसमें 100 लोग शामिल थे, जबकि पीछे डीजे था। देर शाम 7.45 बजे जुलूस कर्नलगंज मस्जिद पर पहुंचा, जहां विक्की पठान निवासी कर्नलगंज दो-तीन साथियों के साथ आया और डीजे बंद कर तत्काल आगे बढ़ाने का कहते हुए गालियां देने लगा। समझाने पर विवाद किया।

अचानक पत्थरबाजी

इसके साथ ही मस्जिद व आसपास से भी कुछ और लोग आ गए, जो विवाद करने लगे। इसके बाद मस्जिद के ऊपर तथा विक्की के घर व आसपास से अचानक पत्थरबाजी होने लगी। इस पर जुलूस में शामिल लोग इधर-उधर अपनी जान बचाकर भागने लगे।

naidunia_image

विक्की, उसके लड़के तौफिक खान, गुड्डू खान तथा 15-20 अन्य ने पत्थर, लाठी से राजकिशोर, बंटी कुशवाह, पवन कुशवाह व अन्यों को मारपीट कर चोटिल कर दिया। घटना के वीडियो भी पुलिस को दिए गए। साथ ही पहले से दंगे की साजिश का आरोप लगाया गया।

9 आरोपितों को किया गिरफ्तार

इसके साथ ही पुलिस ने देर रात को पथराव में शामिल मुख्य आरोपित विक्की सहित नौ असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सात को राउंडअप किया है। रविवार को हालात सामान्य रहे। ज्यादातर बाजार भी खुला, तो लोगों की आवाजाही भी बनी रही।

naidunia_image

गिरफ्तार लोगों में विक्की, समीर, शाहिद, सौरी अनध, अतीक, शाहिल, सोनू, ताहिर, अमीन हैं। इनमें से विक्की खान (50) पर पहले से सात, अतीक कुरैशी (20) पर चार, सोनू पठान (27) पर तीन प्रकरण दर्ज हैं।

पहले भी हो चुकी है तकरार

कर्नलगंज अतिसंवेदनशील क्षेत्र होने के बाद भी पुलिस और प्रशासन की सख्ती नजर नहीं दिखी। इसी का परिणाम है कि उक्त घटना सामने आई है। हाल ही में रामनवमी के जुलूस के समय भी सोशल मीडिया पर एक पक्ष द्वारा पोस्ट वायरल करने के बाद पुलिस से शिकायत की गई थी। कुछ वर्ष पहले भी जुलूस के दौरान पथराव के बाद काफी उपद्रव हुआ था।

naidunia_image

आस-पास के जिलों से बुलाया फोर्स

ग्वालियर, शिवपुरी और अशोकनगर से 150 पुलिस बल बुलाया गया है। वहीं 100 का फोर्स गुना का है। उक्त बल तीन शिफ्ट में तनावग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी दे रहे हैं। इसके अलावा नौ मोबाइल वाहन और 15 पिक्स पिकैट बनाए गए हैं। साथ ही शहर में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। – संजीवकुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक गुना

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us