SUBSCRIBE NOW

Home » मनोरंजन » MS Dhoni CSK Captain: लगातार हार के बाद मुश्किल में घिरी चेन्नई, तो 683 दिन बाद धोनी को फिर मिली कप्तानी, पढ़िए रिएक्शन्स

MS Dhoni CSK Captain: लगातार हार के बाद मुश्किल में घिरी चेन्नई, तो 683 दिन बाद धोनी को फिर मिली कप्तानी, पढ़िए रिएक्शन्स

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:  चेन्नई की टीम के फैंस के लिए आईपीएल 2025 अब तक निराशाजनक रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके (CSK) ने अब तक पांच मैच खेले हैं और चार में हार का सामना करना पड़ा है। 10 टीमों में अंक तालिका में चेन्नई 9वें पायदान पर है।
  • ऋतुराज गायकवाड़ की कोहनी में हुआ फैक्चर
  • आईपीएल के बाकी मुकाबले नहीं खेल पाएंगे
  • टीम मैनेजमेंट ने फिर धोनी को सौंपी कमान

आईपीएल 2025 के अपने पहले पांच में चार मैच हार कर चेन्नई की टीम मुश्किल में है। 10 टीमें वाली अंक तालिका में चेन्नई नौवें पायदान पर है।

सीएसके खेमे से ताजा खबर यह है कि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए हैं और आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को एक बार फिर कप्तानी सौंपने का फैसला किया है।

इस तरह धोनी करीब 683 दिनों के बाद चेन्नई टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। उन्होंने आखिरी बार आईपीएल 2023 में चेन्नई की कप्तानी की थी। शुक्रवार को चेन्नई का मुकाबला कोलकाता से है।

naidunia_image

धोनी जब कप्तानी करते हैं तो अलग नजर आते हैं: गांगुली

  • धोनी के सामने अपनी टीम को विजय पथ पर लाने की बड़ी चुनौती है, लेकिन बाकी टीमों में हलचल जरूर शुरू हो गई है। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की प्रतिक्रिया भी आई गई है।
  • दादा का मानना है कि धोनी जब कप्तानी करते हैं तो अलग रंग में नजर आते हैं, इसलिए उन्हें हमेशा कप्तान के रूप में ही होना चाहिए।

टीम के लिए गायकवाड़ का मैसेज

इस बीच, 28 वर्षीय गायकवाड़ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। उन्होंने अपनी निराशा और आभार व्यक्त करने के लिए सीएसके के सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने एक भावपूर्ण वीडियो संदेश में कहा, कोहनी की चोट के कारण आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर होने से मैं वास्तव में बहुत दुखी हूं। मैं अब तक मिले समर्थन के लिए सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

धोनी को कप्तानी मिलने पर गायकवाड़ ने कहा- गायकवाड़ ने धोनी पर अपना भरोसा जताया और हल्के-फुल्के अंदाज में, उन्हें “युवा विकेटकीपर” करार दिया।

naidunia_image

क्रिकेट फैंस के बीच सवाल यह है कि प्लेइंग इलेवन में ऋतुराज गायकवाड़ के स्थान पर किसे टीम में शामिल किया जाएगा। गायकवाड़ चेन्नई के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल थे और टीम की ताकत शीर्ष और मध्य क्रम की बल्लेबाजी रही है।

अब कहा जा राहहै कि सीएसके को दीपक हुड्डा के साथ खेलने के लिए राहुल त्रिपाठी को वापस बुलाना चाहिए, साथ ही मध्यक्रम में नए खिलाड़ियों आयुष म्हात्रे और वंश बेदी को भी आजमाना चाहिए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us