सीमा सिंह शहडोल -: अब सुकमा जिले के कांग्रेस नेता और सीपीआई नेताओं ने आरोप लगाया कि ये भाजपा सरकार बदले भी कार्यवाही कर रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनवा में सीपीआई भाजपा का समर्थन नहीं करने के कारण उनके घर पर ये जांच टीम भेजी हैं और उनको बदनाम करने की तैयारी की हैं।
- दिनभर दोनों विभाग के अधिकारी छानबीन करते रहे।
- सीपीआई नेताओं ने कार्रवाई को राजनैतिक बताया।
- इस पर विभागीय अधिकारियों ने कोई बयान नहीं दिया।
जिले में टी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्लयू) ने पूर्व विधायक व सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के दो घर मेें छापा मारा, साथ ही 7 तेंदुपत्ता प्रबंधकों के घरों में छापामार कार्रवाई की गई। दिनभर दोनों विभाग के अधिकारी छानबीन करते रहे। वही दूसरी और सीपीआई के नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनैतिक कार्रवाई बताया, इस कार्रवाई को लेकर विभाग के अधिकारियों ने कोई बयान नहीं दिया।

प्रबंधक के घर में छानबीन करते हुए अधिकारी।
- गुरुवार सुबह 6 बजे से जिले में फिर एक बार एसीबी और EOW की छापेमार कार्यवाही चल रही हैं। जिले के साथ अलग अलग प्रबंधकों के घर ये रेड चल रही है।
- साथ की पूर्व विधायक सीपीआई नेता मनीष कुंजाम के घर में भी छापेमारी चल रही हैं। सुकमा जिले में तेंदूपत्ता बोनस राशि मामले घोटाले के आरोप लगे थे।
- ग्रामीण आदिवासी संग्राहकों को लगभग 6 करोड़ रुपए बांटने थे जिस राशि पर गबन के आरोप लगा था।
- जिस तेंदूपत्ता बोनस मामले को लेकर मनीष कुंजाम बार बार जांच और कार्यवाही के लिए प्रशासन को आवेदन भी दिया था।
- इसके बाद जांच में सुकमा डीएफओ अशोक पटेल पर कार्यवाही करते हुए निलंबित भी किया और उसके बाद उनके घर पर भी एसीबी और EOW की रेड पड़ी।

इनके घर पर पड़ रहा छापा
- पूर्व विधायक सीपीआई नेता मनीष कुंजाम
- कोंटा प्रबंधक – शरीफ़ खान
- पलचलमा प्रबंधक – वेंकट रवाना
- फूलबगड़ी प्रबंधक- राजेशेखर पुराणिक
- जगरगुंडा प्रबंधक- रवि गुप्ता,
- मिशिगुडा प्रबंधक- राजेश आयतु,
- एर्राबोर प्रबंधक – महेंद्र सिंह।
- वायरलेस ऑपरेटर – महावीर सिंह
डीएफओ के यहां पड़ चुका छापा
विगत 8 मार्च को सुकमा डीएफओ अशोक पटेल के यहाँ छापा मार करवाई की गई थी। जिसमे कुछ नगद और सोना बरामद हुआ था। उसके बाद उनसे पूछताछ की गई जिसके बाद यहां कार्रवाई की गई।









