SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े मजदूर की मौत:गांववालों ने 2 घंटे तक हाईवे किया जाम; शहडोल-अनूपपुर जिले की सीमा पर हादसा

कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े मजदूर की मौत:गांववालों ने 2 घंटे तक हाईवे किया जाम; शहडोल-अनूपपुर जिले की सीमा पर हादसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल-अनूपपुर जिले की सीमा पर बकही में सोमवार सुबह 10 बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पान की दुकान पर खड़े मजदूर को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक ओरिएंट पेपर मिल में ठेका मजदूर के रूप में काम करता था। काम नहीं मिलने के कारण वह घर वापस जा रहा था। रास्ते में वह पान की दुकान पर गुटखा खरीदने रुका, इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण नेशनल हाईवे 43 पर उतर आए। उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही अनूपपुर जिले की चचाई और शहडोल जिले की अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची। दोपहर 12 बजे के बाद जाम खुला।
पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

चालक की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। उन्होंने सड़क जाम समाप्त कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us