SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल में बिजली करंट से हुई मौतों का खुलासा:जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए तार से हुआ था हादसा, 4 गिरफ्तार

शहडोल में बिजली करंट से हुई मौतों का खुलासा:जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए तार से हुआ था हादसा, 4 गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   ब्यौहारी में जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार से दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मंदीप कोल भी इनमें शामिल है।

घटना 31 अक्टूबर की है। कैलाश कोल और छोटू कोल गहनुआ नाला में मोटर पंप बंद करने गए थे। वापस लौटते समय कैलाश आरोपियों की ओर से बिछाए गए बिजली के तारों की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। छोटू कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौत 2 नवंबर को अस्पताल में हुई।
थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। दोनों मृतकों का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराया गया था। मुख्य आरोपी मंदीप कोल घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उसे और तीन अन्य आरोपियों को पकड़ा। घटना के एकमात्र चश्मदीद गवाह मोलेराम कोल मृतकों के साथ था। उसने मदद के लिए आवाज लगाई। लेकिन कोई नहीं आया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us