सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र में एक युवक का शव काली मंदिर के पीछे पेड़ पर लटका मिला है। मृतक झगरहा वार्ड नंबर 4 का रहने वाला था। वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था।
स्थानीय लोगों को शनिवार सुबह काली मंदिर के पास से गुजरते समय तेज बदबू आई। जब उन्होंने गड्ढे में झांककर देखा तो एक पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला। इसकी सूचना तुरंत अमलाई पुलिस को दी गई।
थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक के परिजनों ने उसके लापता होने की कोई शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी। शव को देखने से लग रहा है कि मौत दो से तीन दिन पहले हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।







