SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » नवजात को बोरी में बंद कर कूढ़े के ढेर में फेंका, टैक्सी ड्राइवर ने रोने की आवाज सुन बचाई जान

नवजात को बोरी में बंद कर कूढ़े के ढेर में फेंका, टैक्सी ड्राइवर ने रोने की आवाज सुन बचाई जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     निशातपुरा थाना पुलिस ने कचरे के ढेर से एक नवजात को बरामद किया, जिसे जन्म के तुरंत बाद फेंक दिया गया था। एक कार चालक ने बच्चे की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। नवजात की हालत स्थिर है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
  • कार चालक ने बच्चे की आवाज सुन पुलिस को सूचना दी।
  • नवजात को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया।
  • पीठ पर खरोंच के निशान, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया।

निशातपुरा थाना पुलिस ने शनिवार सुबह पीले क्वार्टर के पास कचरे के ढेर से एक जिंदा नवजात बालक को बरामद किया है। उसे किसी ने जन्म लेने के तत्काल बाद ही फेंक दिया था।

इस मामले में एक कार चालक फरिश्ता साबित हुआ। वह किसी काम से वहां रुका था। इस दौरान उसने नवजात के रोने की आवाज सुन पुलिस को सूचना दी।

पुलिस तलाश रही सीसीटीवी फुटेज

  • निशातपुरा थाने के एसआइ आरपी भारती ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे कार चालक मुश्ताक खान करोंद क्षेत्र स्थित पीले क्वाटर के पास किसी काम से रुका था। इसी दौरान उसने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। उसने देखा कि आवाज कचरे के ढेर में पड़ी बोरी से आ रही थी। उसने तत्काल बच्चे को बोरी से बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी।
  • शिशु को कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी के फुटेज की मदद से शिशु को फेंकने वाले की पहचान का प्रयास कर रही है।

नवजात की पीठ पर चोट के निशान

  • नवजात बच्चा कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती है, जिसकी पीठ पर खरोंच के निशान मिले हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे को फेंके जाने पर किसी जंगली जानवर ने बोरी को पंजों से खरोंचने की कोशिश की होगी।
  • बच्चा ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। बच्चों को खाना राइस ट्यूब से दिया जा रहा है। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है। उसको ठीक होने में दो से तीन दिन लग सकते हैं।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us