SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » IPS Transfer: एमपी में डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर

IPS Transfer: एमपी में डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इसमें लोकायुक्त पुलिस के प्रभारी महानिदेशक जयदीप प्रसाद को हटाकर एडीजी गुप्तवार्ता योगेश देशमुख को पदस्थ किया गया है।
  • मऊगंज की घटना के बाद रीवा डीआईजी को हटाया।
  • सौरभ शर्मा प्रकरण के बाद हटाए गए जयदीप प्रसाद।
  • सीएम के ओएसडी को संचालक खेल बनाया गया।

 पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां छापे के बाद लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। विधानसभा में कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। उधर, सरकार ने रविवार को डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

इसमें विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के प्रभारी महानिदेशक जयदीप प्रसाद को हटाकर उनकी जगह एडीजी गुप्तवार्ता योगेश देशमुख को पदस्थ किया है। देशमुख साफ-सुथरी छवि के अधिकारी माने जाते हैं।

जयदीप प्रसाद को एडीजी, स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एससीआरबी) बनाया गया है। वहीं, एडीजी गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी ए साई मनोहर को दी गई है। उनके पास एडीजी सायबर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

naidunia_image

साकेत पांडेय को हटाया

मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी राकेश गुप्ता को संचालक खेल बनाया गया है। राज्य शासन ने मऊगंज में पुलिस पर हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को हटाने के बाद रीवा जोन के डीआईजी साकेत पांडेय को भी हटा दिया।

उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। वहीं, एक जनवरी से रिक्त रीवा आईजी के पद पर सचिव गृह गौरव राजपूत और डीआईजी पद पर राजेश सिंह को पदस्थ किया है। राजपूत की लंबे समय से मैदानी पदस्थापना की चर्चा थी।r

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us