सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल जिले के सोहागपुर में नए यातायात थाने के पास एक घर से दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब 5 लाख रुपए का माल चुराया है। साथ ही घर में स्थापित भगवान कृष्ण की मूर्ति भी ले गए।
वार्ड नंबर 32 निवासी सुजीत शुरी का परिवार 13 मार्च को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए गया था। घर की देखरेख के लिए एक चौकीदार नियुक्त किया गया था। सोमवार सुबह 11 बजे चौकीदार ने घर में ताला लगाकर चला गया। परिवार दोपहर 1 बजे घर लौटा।
घर पहुंचने पर परिवार ने देखा कि बाहर का लोहे का दरवाजा और अंदर का लकड़ी का दरवाजा टूटा हुआ था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी के लॉकर से सभी जेवरात और नकदी गायब थी। चोरों ने घर में स्थापित भगवान कृष्ण की मूर्ति भी चुरा ली।
सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। यह चोरी महज 2 घंटे के अंदर की गई है।







