SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में शौच के लिए गई नाबालिग की मौत:घर से 100 मीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

शहडोल में शौच के लिए गई नाबालिग की मौत:घर से 100 मीटर दूर जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के बरतरा गांव में एक 15 साल की लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। श्याम बाई बैगा नाम की किशोरी शौच के लिए घर के पीछे जंगल में गई थी। लंबे समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की।

परिजनों को घर से महज 100 मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर किशोरी का शव फांसी के फंदे में लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

मामले की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पुलिस लड़की की मौत के कारणों की जांच कर रही है। इस संबंध में परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us