SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में नीलगिरी की लकड़ी से भरे 4 ट्रक जब्त:अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई, दस्तावेज भी नहीं मिले

शहडोल में नीलगिरी की लकड़ी से भरे 4 ट्रक जब्त:अलग-अलग इलाकों में कार्रवाई, दस्तावेज भी नहीं मिले

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल वन विभाग ने नीलगिरी की अवैध लकड़ी से भरे चार ट्रक जब्त किए हैं। विभाग ने शहर के विभिन्न स्थानों से यह कार्रवाई की गई।

सोमवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी अशोक अवस्थी ने बताया कि रीवा होटल के पास से दो ट्रक पकड़े गए। इन ट्रकों में तिरपाल के नीचे नीलगिरी की लकड़ी छिपाकर रखी गई थी। दोनों वाहनों को काष्ठागार नरसरहा में रखा गया है। पकड़े गए ट्रकों के नंबर सीजी 12 एएल 4294 और एमपी 18 जीए 4048 हैं।

केशवाही में पकड़ाया ट्रक

केशवाही वन परिक्षेत्र के तेन्दुटोला बीट में रात की गश्त के दौरान एक ट्रक पकड़ा गया। यह ट्रक नंबर एमपी 18 जीए 4715 था। बुढ़ार वन परिक्षेत्र में भी एक ट्रक पकड़ा गया।

अनूपपुर-बुढ़ार मार्ग पर श्रीवास्तव मोड़ के पास से पकड़े गए इस ट्रक का नंबर एमपी 18 जीए 2679 है।

सभी वाहनों के दस्तावेज नहीं मिले

जांच में पाया गया कि चारों ट्रकों के पास लकड़ी परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं थे। पिछले कुछ महीनों से इस क्षेत्र में लकड़ी तस्करी के मामले बढ़े हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग रेत और कोयले की तस्करी पर तो ध्यान देता है। लेकिन जंगलों की निगरानी में कमी के कारण लकड़ी की तस्करी जारी है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जाता।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us