सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल में एक युवक जगदीश सिंह गोड़ (24) का घर के पीछे स्थित पेड़ पर लटका मिला है। घटना केशवाही चौकी क्षेत्र के ग्राम कोटा में सोमवार सुबह की है।
जगदीश एक दिन पहले रविवार को अपनी पत्नी को मायके छोड़ने गया था। वापस लौटने के बाद वह शाम को घर से निकला। देर तक वापस नहीं लौटने पर पिता राम प्रसाद ने उसकी तलाश की।
उन्होंने घर के पीछे पेड़ पर जगदीश का शव देखा।
एक साल पहले हुई थी शादी
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। चौकी प्रभारी आशीष झारिया के मुताबिक जगदीश की शादी एक साल पहले पड़ोस के गांव में हुई थी।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक वजह सामने आएगी।







